Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कर्णाली प्रदेश के प्रदेश अस्पताल तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थाएँ से मिलेगी निःशुल्क खून  

 

oplus_2

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल ।

सुर्खेत जिला के वीरेन्द्रनगर नगरपालिका के आर्थिक सहयोग में कर्णाली प्रदेश से  प्रदेश अस्पताल वीरेन्द्रनगर सुर्खेत तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थाएँ में उपचार कराने के लिये आने वाले मरीजों ने निःशुल्क ब्लड सेवा प्राप्त करेंगें ।

आर्थिक वर्ष २०८२÷८३ की नीति, कार्यक्रम तथा विनियोजित बजेट अन्तर्गत वीरेन्द्रनगर नगरपालिका और नेपाल रेडक्रस सोसाइटी शाखा सुर्खेत के बीच एक महत्वपूर्ण सम्झौता सम्पन्न हुआ है । वह सम्झौता अनुसार नेपाल रेडक्रस सोसाइटी शाखा सुर्खेतद्वारा सञ्चालित ब्लड बैंक मार्फत बिमारियों को निःशुल्क खून उपलब्ध कराने की सम्झौता में उल्लेख है । सम्झौतापत्र में वीरेन्द्रनगर नगरपालिका के नगर प्रमुख मोहनमाया ढकाल और नेपाल रेडक्रस सोसाइटी शाखा सुर्खेत जिला के सभापति रामलाल आचार्य ने हस्ताक्षर किया है । वह सम्झौता कार्यक्रम में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज केन्द्रीय सदस्य प्रवास कुमार शाक्य की सहभागिता रही थी ।

यह भी पढें   कर्णाली में लगातार बारिश से कई प्रमुख सड़कें भूस्खलन की चपेट में, यातायात ठप

सम्झौता के बाद बीरेन्द्र नगरपालिका के मोहनमाया नगर प्रमुख ढकाल ने स्वास्थ्य सेवा में नागरिकों की पहुँच अभिवृद्धि करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम सञ्चालन किया गया है बताया । उन्हों ने निःशुल्क खून उपलब्ध कराने की व्यवस्था बिमारी और उन लोगों के परिवार के लिये बहुत बडी राहत मिलेगी  विश्वास व्यक्त करते हुये आगामी वर्षों में भी कार्यक्रम को निरन्तरता दने के लिये प्रतिबद्धता ब्यक्त किया है ।

वह कार्यक्रम में प्रदेश अस्पताल के प्रमुख गणेश थापा ने नगरपालिका की इस निर्णय से उपचाररत बिमारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगी बताया । उन्हों ने खून की अभाव के कारण उपचार में होनेवाली समस्या न्यूनीकरण में यह कार्यक्रम प्रभावकारी होगी धारणा व्यक्त किया ।

यह भी पढें   आधा किलो सोने के साथ त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से एक भारतीय तथा एक नेपाली व्यक्ति गिरफ्तार

इसी तरह रक्तदान के क्षेत्र में काम करते आ रहे नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज सुर्खेत शाखा वीरेन्द्रनगर नगरपालिका के नगर प्रमुख मोहनमाया ढकाल और नगरपालिका परिवार को धन्यवाद ज्ञापन किया । समाज ने अपनी आभार पत्र में वीरेन्द्रनगर के प्रदेश अस्पताल में उपचाररत विमारियों के लिये निःशुल्क खून  प्राप्त होना अपनी एक सफलता रही है बताया । समाज ने इस के लिये  बीरेन्द्रनगरपालिका के नगरप्रमुख मोहनमाया ढकाल और नगरपालिका परिवार को  हार्दिक आभार प्रकट किया । समाज के केन्द्रीय समिति ने संघीय सरकार को  देशभर दान में दिया गया खून विमारियों को निःशुल्क उपलब्ध कराने की माँग करते आ रही है लेकिन विभिन्न शाखा ने भी प्रदेश सरकार तथा स्थानीय सरकार समक्ष विमारियों को निःशुल्क खून पायें कहकर भी माँग करते आ रही है ।

यह भी पढें   सर्वोच्च अदालत ने भरत दाहाल को साधारण तारीख पर रिहा करने का दिया आदेश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com