Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालेन सरकार के सौ दिन का कार्यकाल असफल-राजेन्द्र महतो

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के अध्यक्ष पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री राजेन्द्र महतो ने बालेन सरकार के सौ दिनो के कार्यशैली के प्रति गंभीर असन्तुष्टि व्यक्त किया है। शनिवार को पत्रकारो सम्मेलन में उक्त बात कही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पुराना विभेदकारी तथा अधिनायकवादी प्रवृत्ति तरफ उन्मुख होने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का प्रचंड जनादेश केवल सरकार परिवर्तन के लिए नहीं हुआ वल्कि दशको से संचित जन असंतुष्टि,पीड़ा तथा की समाप्त के लिए हुआ था।
उन्होंने कहा कि राज्य के एकल सोच,नीति तथा परिवर्तन नहीं होने तक उत्पीड़ित समाज कोआकांक्षा पूरा नहीं हो सकता है। सरकार द्वारा गरीब,गृह विहीन (सुकुम्बासी बस्ती) हटाने, सीमावर्ती नागरिक के साथ कठोर व्यवहार करने, समानुपातिक समावेशिता को कमजोर बनाने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य में कर लगाने जैसे नीति मार्फत विभेद को संस्थागत होने का उन्होंने आरोप लगाया।
उन्होंने बजट में बिचौलिया तथा पूंजीवाद को संरक्षण देने, किसान महिला तथा प्रदेश को हित को अनदेखी किया गया है।
उन्होंने कहा है कि न्याय पूर्ण, समावेशी तथा स्वाभिमानी नेपाल निर्माण के लिए सभी राजनीतिक दल, बुद्धिजीवी, नागरिक समाज, युवा,किसान तथा मजदूर को एकजुट होने के लिए आह्वान किया। राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी नेपाल इसके सभी प्रकार के सहयोग के लिए तैयार है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com