Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष में नगेन्द्र अग्रहरी निर्विरोध निर्वाचित

 

देशबन्धु यादव/परासी। नवलपरासी (पश्चिम) जिले के उद्योगी/व्यवसायियों का संस्था उद्योग वाणिज्य संघ के १६वें अधिवेशन ने नगेन्द्र अग्रहरी अध्यक्षता में सभी २२ सदसिय निर्विरोध निर्वाचित किए जाने की जानकारी निर्वाचन समिति के संयोजक धन शर्मा ने बताया।
निर्वाचित पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्त , उपाध्यक्ष उद्योग तर्फ तारा आचार्य , उपाध्यक्ष वाणिज्य तर्फ रामकुमार गुप्ता तेली , महासचिव भोला पराजुली , सचिव वालकिसुन गुप्ता वनिथ , कोषाध्यक्ष गिरीराज पाण्डे , कार्यकारी सदस्यों में चन्द्र प्रकाश गुप्ता , किशुनाथ वनिया , राजेश गुप्ता तेली , संदिप स्वर्णकार , गणेश कुमार अग्रहरी वनियां , सुनिल कसौधन , एसोसिएट सदस्य विनोद कुमार अग्रहरी , वस्तुगत सदस्य राजु देवान , क्षेत्र संख्या १ क्षेत्रिय सदस्य मनोज गिरी , क्षेत्र संख्या २ कमलेश कुमार गुप्त कानु , क्षेत्र संख्या ३ लिलाधर चापागाईं और क्षेत्र संख्या ४ प्रकाश नारायण चौधरी , लेखा समिति संयोजक सिता कुंवर , सदस्यद्वय विद्यासागर शर्मा और संजय कुमार जयसवाल निर्वाचित होने की घोषणा निर्वाचन समिति सदस्यद्वय राधेरमण पाण्डे और फुन्नू पाण्डे ने किया।
इस मौके पर लुम्बिनी प्रदेश सभा सदस्य बैजनाथ जयसवाल , जिला समन्वय समिति के प्रमुख भगौती यादव , निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रहरी , लुम्बिनी प्रदेश उद्योग वाणिज्य महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष गुण निधी तिवारी के साथ ही उद्योग वाणिज्य महासंघ के केन्द्रीय सदस्य केशव भण्डारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चहुंमुखी विकास के लिए अग्रसर होने की कामनाएं की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नगेन्द्र अग्रहरी ने संबोधित करते हुए कहा कि कृषि , उद्योग और पर्यटन का चहुंमुखी विकास एवं सुरक्षा हेतु संबंधित निकायों के साथ सहकार्य किया जाएगा।

यह भी पढें   सरकार संविधान और कानून की अनदेखी कर सत्ता का दुरुपयोग कर रहा है : प्रदीप पौडेल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com