हर पल स्वयं में आनंदित रहना ही जीवन का सच्चा सुख है – अध्यात्म
बिमल सर्राफ, रक्सौल । जीवन का वास्तविक आनंद स्वयं में प्रसन्न और संतुष्ट रहने में है। कठिन परिस्थितियों में जब कोई साथ नहीं दिखाई देता, तब ईश्वर का साथ महसूस होता है।
जीवन में चाहे कितनी भी चुनौतियां आएं, हर व्यक्ति के पास कुछ न कुछ ऐसा अवश्य होता है, जिसे वह कर सकता है और उसमें सफलता प्राप्त कर सकता है। दूसरों की भलाई करना अच्छी बात है, लेकिन इतना भावुक नहीं होना चाहिए कि हमारी अच्छाई ही हमारे लिए दुख का कारण बन जाए।
समय, स्वास्थ्य और संबंध जीवन की सबसे अनमोल पूंजी हैं। इन्हें संभालकर रखना चाहिए, क्योंकि यही हमारी सच्ची संपत्ति है। रिश्तों में प्रेम और विश्वास बनाए रखकर गलती को क्षमा किया जा सकता है, लेकिन टूटा हुआ विश्वास दोबारा बनाना बहुत कठिन होता है।
जीवन जीने का सबसे अच्छा तरीका वही है, जिससे स्वयं को संतोष मिले और किसी अन्य व्यक्ति को कष्ट न पहुंचे। हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें और सकारात्मक सोच के साथ जीवन के हर पल का आनंद लें।
स्वयं को समझना और स्वयं में आनंदित रहना ही जीवन की असली मौज है। हर क्षण को खुशी और संतुलन के साथ जीना ही सफल और सार्थक जीवन की पहचान है।

