Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

M. K. EV WORLD में अग्नि सुरक्षा को लेकर हुआ मॉक ड्रिल, अग्निशामक पदाधिकारियों ने सिखाए आग पर काबू पाने के गुर

 

बिमल सरार्फ, श्यामपुर चौक, आदापुर 8 अगस्त। M. K. EV WORLD स्कूटी शो रूम, श्यामपुर चौक आदापुर में बिहार अग्निशामक विभाग के पदाधिकारियों द्वारा आग से बचाव एवं आग पर काबू पाने के उपायों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान अग्निशामक पदाधिकारियों ने मौजूद लोगों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सावधानीपूर्वक आग पर काबू पाने के तरीके बताए। फायर एक्सटिंग्विशर के सही इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से बताया गया कि आपात स्थिति में किस प्रकार आग को फैलने से रोका जा सकता है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

यह भी पढें   बाढ पीड़ित के लिएराहत का सामान गौर कस्टम(भंसार) पर रोका गया

कार्यक्रम के दौरान आग से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर M. K. EV WORLD परिवार एवं उपस्थित लोगों ने बिहार अग्निशामक विभाग के पदाधिकारियों के इस जागरूकता अभियान की सराहना की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com