Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर आशंका

 

काठमांडू, सावन २४ – नेपाली कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर आशंका व्यक्त की जा रही है । नेवपाली कांग्रेस के ही असंतुष्ट पक्ष के नेताओं का कहना है कि सावन २९ से ३१ गते निर्धारित किए गए राष्ट्रीय सम्मेलन स्थगित हो सकती है । शीर्ष नेताओं द्वारा राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी जब जोर शोर से की जा रही है ऐसे में पूर्व केन्द्रीय सदस्य किरण पौडेल ने कहा है कि यह स्थगित हो सकता है । उन्होंने बताया कि “पूर्व सभापति शेरबहादुर देउवा के निर्देशन अनुसार राष्ट्रीय सम्मेलन स्थगित हो सकती है । ” विशेष महाधिवेशन को वैद्यता देने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्णय को सदर रखने संबंधी सर्वोच्च अदालत के इससे पहले के फैसले के पुनरवलोकन होने की संभावना के बाद, इतर समूह की बैठक में अधिक नेताओं को जुटाने की तैयारी की जा रही थी । बैठक के लिए ३२ समितियां तैयारी कर रही है । नेपाली कांग्रेस असंतुष्ट पक्ष के नेता डा. प्रकाशशरण महत ने कहा कि २९ से ३१ गते तक के लिए निर्धारित सम्मेलन स्थगित नहीं होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com