Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुकुम्बासियों को उनके गृह जिलों में वापस भेजने का निर्णय

 

काठमांडू, सावन ६ – सरकार ने काठमांडू के नदी किनारों से विस्थापित सुकुम्वासियों को उनके स्थायी पते वाले जिलों में भेजने का निर्णय लिया है । इसके लिए उन्हें अपनी –अपनी पालिका में सम्पर्क करने की सूचना जारी की गई है ।
सरकार ने गत वैशाख ११ गते से डोजर चलाकर विस्थापित सुकुम्वासियों को पहले चरण में सरकारी होल्डिंग सेंटर में भेजा था । वहाँ ३८८ परिवार के एक हजार ४८८ लोगों की सम्पत्ति की छानबीन की गई थी । इसमें से २९ लोग ऐसे हैं जिनका कहीं कोई सम्पत्ति नहीं मिली है । इन २९ लोगों की सूची प्रकाशित करते हुए ‘भूमी समस्या समाधान समिति’ ने अपने स्थायी जिलों के पालिका में सम्पर्क करने के लिए कहा है ।
सूचना के साथ ही प्रकाशित सूची में उन सुकुम्वासियों के परिवारों के वर्तमान होल्डिंग सेंटर और उनके स्थायी पते का भी विवरण समेटा गया है । भूमी व्यवस्था, सहकारी, संघीय मामिला तथा सामान्य प्रकाशन मंत्रालय के आषढ़ २९ के निर्णय अनुसार समिति ने यह सूचना प्रकाशित की है ।

यह भी पढें   उपेन्द्र यादव ने माना सत्ता स्वार्थ के लिए कांग्रेस–एमाले के साथ सहकार्य गलती थी, अधिकार और न्याय के लिए अग्रगामी मोर्चा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com