‘ग्लोबल यूथ पार्लियमेंट’के संस्थापक एवं युवा अभियन्ता दिवाकर अर्याल ने किया उनेपा में प्रवेश
काठमांडू, भाद्र ३० – ‘ग्लोबल यूथ पार्लियमेंट’के संस्थापक एवं युवा अभियन्ता दिवाकर अर्याल ने उज्यालो नेपाल पार्टी (उनेपा) में प्रवेश किया है । सचिव नरबहादुर कार्की ने जानकारी दी है कि उनेपा में प्रवेश करने के साथ ही उन्हें महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है । अर्याल की इस नियुक्ति के साथ ही उनेपा में अब दो महासचिव हो गए हैं । उनेपा के अध्यक्ष कुलमान घिसिङ ने धर्म चौधरी को इससे पहले ही महासचिव बनाया था ।
अर्याल के साथ ही कैलाश श्रेष्ठ, सुशील कार्की, कृष्ण रेउले, कालीप्रसाद चटौत, विष्णु पराजुली, दुर्गा अर्याल आदि ने भी उनेपा में प्रवेश किया है । ये सभी दिवाकर के ही टीम के व्यक्ति हैं ।
दिवाकर के ही नेतृत्व में ‘ग्लोबल यूथ पार्लियामेंट’ स्थापना हुई थी । इसमें ८० से ज्यादा देशों के २१ सौ से ज्यादा युवा जुड़े हुए हैं । जिनमें से ८० देशों के १००० से ज्यादा युवाओं को नेपाल भ्रमण करवाया है ।

