मोदी और शी ने पुतिन से रूस–यूक्रेन युद्ध रोकने का रखा प्रस्ताव
काठमांडू, भाद्र ३० – भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से कहा है कि वे युक्रेन में चल रहे युद्ध का अंत करने में मदद करने के लिए तैयार हैं ।
रुसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने यह जानकारी दी है कि मोदी और शी पुतिन के समक्ष यह प्रस्ताव रखा है कि रुस–युक्रेन युद्ध रोकने में सहयोग करने के लिए तैयार हैं ।
समाचार एजेंसी रोयटर्स के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के क्रम में यह बातचीत हुई है ।
रुस ने कहा है कि वे शांति वार्ता पुनः शुरु करने के लिए तैयार हैं । लेकिन रुस ने शर्त रखा है कि शांति वार्ता के लिए पूर्वी युक्रेन के डोनेत्स्क क्षेत्र के बाकी हिस्सों पर उसका पूरा नियंत्रण होना चाहिए । जबकि इस तरह के शर्तो को युक्रेन ने पहले भी अस्वीकार किया है ।
इस महीने की शुरुआत में, पुतिन ने शांति समझौते की संभावना भी जताई थी । हालाँकि, उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन को खुद ही इस विवाद को सुलझाना होगा ।


