Tue. Nov 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं लम्बे समय तक यह खेल जारी नहीं रख पाऊंगा – मेसी

 

काठमांडू, सावन २८ – अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने अपने पिता जार्ज मेसी के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजली दी और इस बात पर अशंका व्यक्त की कि न जाने वो कितने समय तक औ फुटबॉल खेल सकेंगे । मेसी के पिता का ६८ वर्ष की उम्र में गत सप्ताह निधन हो गया था । मेसी जब १४ वर्ष के थे तभी से उनके पिता एजेट (व्यवस्थापक) के रूप में काम करते रहे थे । मेसी को विश्व के ही महान खिलाड़ी बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी ।
अपने सामाजिक संजाल में मेसी ने लिखा है कि ‘पिताजी, आपके बिना मैं क्या करुँगा, मुझे नहीं मालूम । मैं कैसे आगे बढूंगा, मैं समझ नहीं पा रहा हूँ । मैंने आज तक केवल फुटबॉल खेलना ही जान पाया, लेकिन अब मुझे नहीं लगता है कि मैं लम्बे समय तक यह खेल जारी रख सकूँगा । आप शुरु से ही मेरे साथ में थे । हम यात्रा के अंतिम पड़ाव थे । आप कुछ समय और रुक जाते तो हम यह सफर साथ साथ पूरा कर पाते ।
सन् २०२६ के फीफा विश्वकप में अर्जेंटीना फाइनल में स्पेन से १–० से पराजित हो गया था ।
मेसी ने लिखा है कि ‘आप मुझे अंतिम बार विश्वकप खेलता हुआ देखना चाहते थे । मैं ट्रॉफी जीतकर आपको दिखाना चाहता था, अब मेरे पैरों में भी उतनी शक्ति नहीं रह गई । मैंने अपनी शारीरिक क्षमता से कहीं अधिक प्रयास किया, लेकिन मैं नहीं खेल सका । खेल समाप्त होने के बाद मैं हमेशा आपके मैसेज का इंतजार किया करता था । लेकिन इसबार जब आपका मैसेज नहीं आया तो मैंने जाना कि स्थिति कितनी गंभीर थी ।
मेसी के इस दुःखद समय में उनके चिर परिचित प्रतिद्वन्द्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी संदेश भेजा है । संदेश में लिखा है कि ‘लियो, इस कठिन समय में आप और आपके परिवार को बहुत ज्यादा स्नेह और शक्ति मिलें ।’

यह भी पढें   विचारों की जागरूकता ही जीवन की असली पहचान, प्राणशक्ति से जागता है मनुष्य का आत्मविश्वास और पुरुषार्थ : बिमल सर्राफ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com