भारत ने दूसरी उड़ान से ३७.५ टन राहत सामग्री भेजी
काठमांडू, भाद्र ११ – भारत ने दूसरी उड़ान के माध्यम से नेपाल को साढ़े ३७ टन मानवीय सहायता तथा आपदा राहत सामग्री भेजी है । भारतीय विदेशी मंत्री एस जयशंकर के अनुसार भारत ने नेपाल को ३७.५ टन मानवीय सहायता तथा आपदा राहत सामग्री भेजी है जिसमें दवाईयां और खाद्यान्न की पैकेटें भी हैं ।
उन्होंने कहा है कि नेपाल को आवश्यक पड़ने पर और भी सहयोग निरंतर जारी रहेगी । उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि नेपाली अधिकारियों के साथ समन्वय की जा रही है । इससे पहले बुधवार को ही भारत ने नेपाल को १० टन की राहत सामग्री भेज दी थी ।


