Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री बालेन शाह मिल रहे हैं घायलों से

 

काठमांडू, भाद्र ११ –प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह (बालेन) अभी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरिक्षण कर रहे हैं । वो रसुवा के भोटेकोशी में बाढ़ आने से जो क्षति हुई है उसका निरिक्षण करने के लिए पहुँचे हुए हैं । वें बचाव कार्यो का भी निरिक्षण कर रहे हैं । बचाव कार्यो के निरीक्षण के लिए वो नुवाकोट के विदुर पहुँचे हैं ।
प्रधानमंत्री बालेन ने विदुर नगरपालिका स्थित श्री नं १ सैन्य तालिम केन्द्र में प्रशासन और सुरक्षा निकायों के प्रमुख से जानकारी ली है । इस जानकारी के तुरंत बाद वो घायलों से मिलने का काम कर रहे हैं । उपप्रमुख प्रभा बोगटी ने जानकारी दी है कि ‘‘प्रधानमंत्री जी ने अभी अभी बैठक समाप्त की है और अभी वो घायलों से मिल रहे हैं । ’’
प्रशासन और सुरक्षा निकायों के प्रमुख से जानकारी ली है । बाढ़   से मानवीय और भौतिक क्षति की अवस्था के बारे में प्रधानमंत्री शाह को नुवाकोट के प्रमुख जिला अधिकारी शम्भुप्रसाद रेग्मी और जिला प्रहरी प्रमुख विपीन रेग्मी ने जानकारी दी ।
प्रधानमंत्री शाह गुरुवार की सुबह सड़क मार्ग से ही बाढ़ से हुए क्षति और बचाव कार्यो के निरीक्षण के लिए नुवाकोट के लिए निकले थे । प्रधानमंत्री शाह के साथ पूर्वाधार विकासमंत्री सुनील लम्साल, सूचना तथा संचारमंत्री डा. विक्रम तिमिल्सिना, वाग्मती प्रदेश के मुख्यमंत्री किरण थापामगर, नेपाली सेना के प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल भी हैं ।

यह भी पढें   अभिभावक विहीन बच्चों को १२वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा और रहने की सुविधा देने का बागमती प्रदेश का निर्णय

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com