सम्पर्क विहीन पर्यटकों की संख्या ६४४
काठमांडू, भाद्र ११ – भोटेकोशी नदी में बाढ़ के कारण सम्पर्क विहीन होने वाले पर्यटकों की संख्या ६४४ पहुँच गई है । नेपाल पर्यटन बोर्ड ने अपने ताजा अपडेट में यह जानकारी दी है । बोर्ड के अनुसार सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटकों की संख्या है । १७८ भारतीय सम्पर्क विहीन हैं । इसी तरह नेपाली पर्यटकों की संख्या १२७ है । अमेरिकी पर्यटकों की संख्या ६५ और युक्रेन के ५३ पर्यटकों के सम्पर्क विहिन होने का तथ्यांक है ।
मलेशिया के ५१, आस्ट्रेलिया के ३५, बिट्रेन के ३३ और कनाडा के२५ पर्यटकों के लापता हैं । इसी तरह सिंगापुर के ९, रुस के ८, जर्मनी के ८ और लात्विया, दक्षिण अफ्रिका के ६–६ पर्यटकों के लापता होने की जानकारी बोर्ड ने दी है । बोर्ड ने बताया है कि ट्रावल एजेंसी और कम्पनियोंसे भी तथ्यांक संकलन किए जा रहे हैं ।

