Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गृह मंत्री गुरुंग ने आपदा के बाद की अवस्था को लेकर सर्वदलीय बैठक को दी जानकारी

 

काठमांडू, भाद्र ११ –  गृह मंत्री सुधन गुरुङ ने आज हुई सर्वदलीय बैठक को आपदा के बाद की अवस्था को लेकर जानकारी करवाई है । सिंहदरबार में हुई सर्वदलीय बैठक में उन्होंने यह जानकारी दी । जानकारी देते हुए गुरुङ ने कहा कि अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में बचाव तथा सुरक्षा कार्यो के लिए सुरक्षा निकायों को तैनात कर दिया गया है । उन्होंने कहा कि ‘पूर्वाधार में हुए क्षति का परिमाण बहुत बड़ा है । इसके क्षति को लेकर विवरण संकलन करना अभी बहुत ही चुनौतीपूर्ण है । इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विभिन्न माध्यमों तथा संयंत्रों को तैनात कर मानवीय क्षति तथा लापता व्यक्तियों की पहचान किए जाने के प्रयास किए जा रहे हंै ।
उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को तैनात के लिए सभी राजनीतिक दलों तथा पक्षों द्वारा व्यक्त किए गए तत्परता प्रशंसनीय है । उन्होंने कहा कि यह बहुत ही आवश्यक है । उन्होंने संचार तथा आवागमन के सम्पर्क को पुनःस्थापना करने के लिए एक विशेष टीम तैनात किए जाने की भी जानकारी दी है । रसुवा में विनाशकारी बाढ़ के बाद की अवस्था के विषय को लेकर विचार विमर्श करने के लिए सिंह दरवार में सर्वदलीय बैठक की गई ।
इस बैठक में रास्वपा सभापति रवि लामिछाने, नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा, नेकपा एमाले के महासचिव शंकर पोखरेल, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङदेन और राप्रपा संसदीय दल के नेता ज्ञानेन्द्र शाही, जसपा नेपाल के नेता महन्थ ठाकुर के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति थी ।
इसके अलावे अर्थमंत्री स्वर्णिम वाग्ले, रास्वपा संसदीय दल के नेता गणेश पराजुली, रास्वपा के महामंत्री विपिनकुमार आचार्य, रास्वपा के मुख्य सचेतक कबीन्द्र बुर्लाकोटी, रास्वपा के प्रवक्ता जगदिश खरेल भी शामिल थें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com