मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा रद्द की
काठमांडू, भाद्र ३१ – ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिँचाई मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा रद्द कर दी है ।
मंत्री श्रेष्ठ ने देश में आई प्राकृतिक आपदा और उससे ऊर्जा क्षेत्र को हुए नुकसान के बाद बचाव, पुनःस्थापना तथा विद्युत् आपूर्ति नियमित बहाल करने को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अपना तय दौरा रद्द कर दिया है ।
भोटे कोशी–त्रिशूली नदी प्रणाली में बाढ़ के कारण ऊर्जा क्षेत्र को भारी नुकसान पहुँचा है और भारी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं, ऐसे में मंत्रालय पर खोज और बचाव कार्यों के लिए प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है ।
उनके सचिवालय ने जानकारी दी है कि मंत्री श्रेष्ठ ने क्षतिग्रस्त ऊर्जा संरचना के पुनःस्थापना, विद्युत् आपूर्ति नियमित तथा व्यवस्थित करने, प्रभावित निजी ऊर्जा उद्यमियों की आवश्यकताओं का सहजीकरण करने तथा आपदा के बाद पुनर्निर्माण तथा पुनरुत्थान के काम को तीव्र गति में लाने के लिए अपनी यात्रा रद्द कर दी है । मंत्री श्रेष्ठ को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में १५ से १७ तारीख तक होने वाले ‘ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर कोऑपरेसन कॉन्फ्रेंस २०२६’ में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था ।


