सर्वदलीय बैठक शुरु
काठमांडू, भाद्र ३१ – रास्वपा सभापति रवि लामिछान ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी । बैठक अब से कुछ ही देर पहले सिंहदरबार स्थित रास्वपा संसदीय कार्यलय में शुरु हो गई है । आज के इस बैठक में भोटेकोशी बाढ़ के बारे में उच्चस्तरीय राजनीतिक संयन्त्र गठन के बारे में विमर्श किया जा रहा है । भाद्र ११ गते को हुई बैठक में सरकार को सहयोग करने और काम में निगरानी के लिए संयन्त्र गठन किए जाने का निर्णय लिया गया था । नेताओं ने बताया कि उसी संयन्त्र गठन की तैयारी की जा रही है ।
बैठक में रास्वपा सभापति लामिछाने, नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा, एमाले की सचिव तथा संसदीय दल की उपनेता पद्मा अर्याल, नेकपा के सह–संयोजक माधवकुमार नेपाल आदि नेताओं की उपस्थिति है ।


