सर्वोच्च अदालत के केस प्रोसेसिंग सेक्शन में लगी आग
काठमांडू, भाद्र ३१ –सर्वोच्च अदालत के केस प्रोसेसिंग सेक्शन में आग लग गई है । आग लगने से महत्त्वपूर्ण कागजात, कुर्सी, टेबल के साथ ही अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए हैं ।
स्रोत अनुसार, आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी । सुबह–सुबह लगी इस आग से प्रभावित हिस्सों में फर्नीचर और दस्तावेजÞ जलकर खाक हो गए हैं । आग सेक्शन २० और २१ में लगी थी; स्रोत अनुसार आग नई बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दो सेक्शनों तक फैल गई थी ।
दो सप्ताह पहले भी सर्वोच्च अदालत में आग लगी थी । उस समय अंडर ग्राउंड के कार्यालय में आग लगी थी । उस घटना की जाँच अभी भी चल रही है ।


