स्वास्थ्य तथा खाद्य स्वच्छता मन्त्रालय ने दिए निर्देश
काठमांडू, आश्विन ८ – संभावित भारी से अति भारी बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन तथा डुबान आदि आपदाएं आ सकती हैं , इन बातों का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य तथा खाद्य स्वच्छता मन्त्रालय ने स्वास्थ्य क्षेत्र को उच्च सतर्कता सहित पूर्वतैयारी की अवस्था में रहने का निर्देश दिया है ।
मौसम पूर्वानुमान महाशाखा से जारी सूचना तथा प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद के कार्यालय से प्राप्त निर्देश अनुसार, मंत्रालय ने २०८३ आश्विन ८ गते से लेकर ११ गते तक देश के विभिन्न भागों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है, इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य÷सामाजिक विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य सेवा विभाग, स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान तथा संघीय अस्पतालों को सम्भावित जोखिम न्यूनीकरण और प्रभावकारी प्रतिकार्य के लिए आवश्यक व्यवस्था मिलाने का अनुरोध किया है ।
मंत्रालय ने निर्देश् दिया है कि ऐसे समय में सार्वजनिक अवकाश के दिन भी स्वास्थ्य संस्थामा कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यकता अनुसार सम्पर्क में रहने और आपदा की अवस्था आने पर तत्काल ही तैनात होने के लिए आवश्यक पूर्वतैयारी मिलाई जाई ।
इसके साथ ही प्रदेश अन्तर्गत के स्वास्थ्य निर्देशनालय, स्वास्थ्य कार्यालय आदि सम्बन्धित निकायों को स्थानीय तहों के साथ तत्काल समन्वय तथा सञ्चार कायम कर स्वास्थ्य सेवा तथा आपदा प्रतिकार्य के लिए तैयार रहने के लिए निर्देश दिया गया है । साथ ही, प्रदेश स्वास्थ्य आपतकालीन कार्य संचालन केन्द्रों को चौबीसो घंटे सञ्चालन हो । संभावित आपदा की निरंतर सूचना संकलन, समन्वय तथा प्रतिकार्य व्यवस्थापन करने का भी निर्देश दिया गया है ।
स्वास्थ्य सेवा विभाग को भी आकस्मिक तथा नियमित स्वास्थ्य सेवा निरन्तर संचालन के लिए आवश्यक जनशक्ति, औषधि तथा स्वास्थ्य सामग्री का व्यवस्थापन सहित स्वास्थ्य संस्था को तैयार रहने के लिए कहा गया है । सम्भावित जोखिमयुक्त जिलों में आवश्यक औषधि तथा स्वास्थ्य सामग्री, सर्पदंश विरुद्ध की औषधि, जीवनजल आदि अत्यावश्यक सामग्री पर्याप्त रुप में रखने तथा द्रुत प्रतिकार्य टीम को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है ।
इसी प्रकार, प्रसव की संभावित तारीख के निकट पहुंच चुकी गर्भवती महिलाओं तथा दीर्घकालिक रोगियों को आपदा के कारण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रभावित हो सकती है, इसे ध्यान में रखते हुए आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य संस्थान के निकट या सुरक्षित स्थान पर रहने तथा नियमित सेवन वाली दवाइयों को पर्याप्त मात्रा में साथ रखने के लिए अनुरोध करने की व्यवस्था करने को कहा गया है।
मन्त्रालय ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र को आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या या आपदा की स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य सेवा की आवश्यकता होने पर एम्बुलेंस सेवा १०२ पर संपर्क कर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने में सहजीकरण करने का निर्देश दिया गया है।


