Fri. Nov 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‼️सूर्योपासना का प्रतीक – छठ पर्व ‼️ छठ व्रत का प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’

 

*‼️सूर्योपासना का प्रतीक – छठ पर्व ‼️*
छठ व्रत का प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ (कार्तिक शुक्ल चतुर्थी) शास्त्रों में वर्णित ‘चतुर्थी स्नान एवं सात्विक हविष्यान्न नियम’ पर आधारित है, जो महाव्रत के लिए तन, मन और वातावरण की शुद्धि का संकल्प है। पौराणिक मान्यताओं में इस व्रत की महिमा का उल्लेख ब्रह्मवैवर्त पुराण, स्कंद पुराण, भविष्य पुराण और महाभारत में मिलता है, जहाँ सूर्यषष्ठी व्रत से पूर्व शुचिता और संयम को अनिवार्य बताया गया है।
शास्त्रों में किसी भी महाव्रत (विशेषकर सूर्यषष्ठी व्रत) को प्रारंभ करने से पूर्व चतुर्थी या पंचमी तिथि को स्नान, पवित्रता और सात्विक आहार (हविष्यान्न) ग्रहण करने का विधान है।
व्रत से पूर्व शुद्धि एवं स्नान की मान्यता है, जो (ब्रह्मवैवर्त पुराण / धर्मसिंधु के अनुसार) है।
👇
“स्नानं दानं जपो होमः स्वाध्यायः पितृतर्पणम्।
यस्मिन् दिने कृतं सर्वं तत्सूर्यप्रीतिकारकम्॥”
भावार्थ: जिस दिन शुद्ध जल से स्नान, दान, जप और पवित्र आचरण किया जाता है, वह सब भगवान सूर्य की प्रसन्नता का कारक बनता है और व्रत की सफलता सुनिश्चित करता है।

षष्ठी देवी (छठी मैया) के ध्यान एवं व्रत (ब्रह्मवैवर्त पुराण, प्रकृति खंड) में दिया गया है।

“षष्ठांशां प्रकृतेः शुद्धां सुप्रतिष्ठां च सुव्रताम्।
सुपुत्रदां च शुभदां दयारूपां जगत्प्रसूम्॥
श्वेतचम्पकवर्णाभां रत्नभूषणभूषिताम्।
पवित्ररूपां परमां देवसेनां परां भजे॥”

भावार्थ: प्रकृति के छठे अंश से उत्पन्न, अत्यंत शुद्ध, श्रेष्ठ व्रत धारण करने वाली, उत्तम संतान व शुभ फल देने वाली, दया की मूर्ति और जगत की माता भगवती षष्ठी (देवसेना) का मैं भजन करता हूँ।

नहाय-खाय के दिन स्नान के बाद लिया जाने वाला संकल्प:-
“ॐ अद्य अमुकगोत्रः अमुकनामाहं मम सर्वपापनक्षयपूर्वक-शरीरारोग्यार्थं श्रीसूर्यनारायणदेवप्रसन्नार्थं श्रीसूर्यषष्ठीव्रतं करिष्ये।”

हिंदी में संकल्प:-
आज मैं (अपना गोत्र और नाम लें) अपने समस्त पापों के नाश, शारीरिक आरोग्य और भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता के लिए श्री सूर्यषष्ठी व्रत का संकल्प लेता हूँ।

महाभारत के वनपर्व के अनुसार, जब पांडव जुए में अपना राजपाट हारकर वन-वन भटक रहे थे, तब महर्षि धौम्य के परामर्श पर द्रौपदी ने सूर्य देव की उपासना और छठ व्रत का अनुष्ठान किया था। व्रत के प्रारंभ में उन्होंने नदी स्नान कर शुद्ध सात्विक भोजन (कंद-मूल व शाक) ग्रहण किया, जिसके फलस्वरूप पांडवों को अक्षय पात्र और खोया हुआ राज्य पुनः प्राप्त हुआ।
राजा प्रियव्रत की कथा:-
ब्रह्मवैवर्त पुराण में वर्णित कथा के अनुसार, प्रथम मनु स्वायंभुव के पुत्र राजा प्रियव्रत ने संतान प्राप्ति के लिए महर्षि कश्यप के निर्देश पर पुत्रेष्टि यज्ञ और षष्ठी व्रत किया था। नहाय-खाय के नियमों से प्रारंभ किए गए इस व्रत के प्रभाव से मृत उत्पन्न हुए बालक को छठी मैया ने पुनर्जीवित कर दिया था।

यह भी पढें   नेपाल: प्रशासनिक, पुलिस और न्यायिक संस्थानों में सरकार की मनमानी से हड़कंप, कर्मचारियों में भारी दहशत

इस व्रत में नहाय-खाय का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व है।

कायिक और मानसिक शुद्धि के लिए नहाय-खाय किया जाता है, जिसका शाब्दिक अर्थ है— ‘स्नान करके पवित्र भोजन करना’। इस दिन व्रती पवित्र नदी या गंगाजल मिश्रित जल से स्नान कर मन, वचन और कर्म से पवित्र रहने का संकल्प लेते हैं।
कठिन निर्जला उपवास की तैयारी में छठ पूजा के तीसरे दिन लगभग 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास रखा जाता है। नहाय-खाय के दिन लौकी (कद्दू) की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल (सेंधा नमक और शुद्ध गाय के घी से निर्मित) खाया जाता है। लौकी में जल की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखती है और पाचन तंत्र को हल्का बनाए रखती है।
सात्विकता और इस दिन से पूरे घर में तामसिक पदार्थों (लहसुन, प्याज, साधारण नमक आदि) का पूर्णतः त्याग कर दिया जाता है। व्रती इस दिन से भूमि पर शयन करना प्रारंभ करते हैं, जो इंद्रिय संयम और तपस्या का प्रतीक है।
👉सनातन भारतीय संस्कृति में सूर्य को ऊर्जा का अक्षय स्रोत माना गया है❗
👉अतः भारत में वैदिक काल से ही सूर्योपासना व्यापक रूप से प्रचलित रहा है❗
👉बिहार में सूर्योपासना ” छठ ” व्रत के रूप में की जाती है❗
👉व्रत में संकल्प के साथ नियमावली होती है , जिसका पालन करना बहुत ही जरूरी होता है ❗
👉साधारणत: उपवास में अन्न का त्याग होता है तथा परमात्मा का चिन्तन होता है❗
👉इस दृष्टि से व्रत एवं उपवास दोनों का समन्वित रूप है – छठ पर्व ❗

*विश्व का प्राचीनतम ग्रंथ ऋग्वेद कहता है -👇👇👇*
👉” सूर्य आत्मा जगतस्तस्थुषश्च
” अर्थात्👉 सूर्य आत्मा के कारक तत्व हैं❗
👉सूर्य की रश्मियों में छ: अप्रतिम शक्तियां विद्यमान हैं – दहनी , पचनी , धूम्रा , कर्षिणी , वर्षिनी तथा रसा अर्थात् 👉जलने वाली , पाचन क्रिया करने वाली लोहित करने वाली , आकर्षण करने वाली , वर्षा करने वाली और रस प्रदान करने वाली❗
*👉 भगवान सूर्य की ये छ: शक्तियां ही ” छठी मैया ” कहलाती हैं❗*

यह भी पढें   एनपीएल – कर्णाली याक्स ने लुम्बिनी लायन्स को दिया १०६ रनों का लक्ष्य

👉यह लोक-पर्व स्वच्छता को पवित्रता तक ले जाने में सहायक होती है❗
👉 स्नान से शरीर -शुद्धि की और ध्यान से अंतःकरण की पवित्रता से व्रत का आरंभ होता है❗
👉” कल का नहाय – खाय ” यह संदेश देता है कि भोजन के पहले शरीर शुद्धि बहुत ही जरूरी है ❗
👉 शनिवार के दिन खीर खाकर अपने उपवास को संबलता प्रदान करते हैं❗
👉इसे ‘ खरना ‘ कहा जाता है❗
👉 तीसरे दिन रविवार को षष्ठी तिथि में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सप्तमी के सूर्योदय की प्रतीक्षा करते हैं❗
👉एक तरह से पुनर्जन्म के गूढ़ सिद्धांत को बड़े ही सरल ढंग से प्रकट करते हैं❗
👉चौथे दिन सोमवार को प्रातः पूजन सूर्य उपासना पूर्वक प्रातः 6:15 बजे से 6:45 बजे तक अर्घ्य प्रदान कर व्रत पारणा से संसार के सभी जीवों, सभी आत्माओं, के साथ सभी देवी देवताओं के आशीष से सबके सभी मनोकामना पूर्ण हो❗
*विष्णु धर्मोत्तर में कहा गया है -👇👇*
” उदिते दैवतं भानौ पित्र्यं चास्तमिते रवौ। ”

अर्थात् 👉देव-कार्यों में सूर्योदय की तिथि और पितृ-कार्यों में सूर्य के अस्त की तिथि उपयोगी होती है❗
👉छठ-पर्व एकमात्र ऐसा पर्व है जहां देव-कार्य एवं पितृ-कार्य दोनों श्रद्धा से संपन्न होते हैं❗

छठ पर्व की पौराणिकता :–
1. शिव पुराण के रूद्र संहिता के अनुसार भगवान शिव के तेज से छ: मुख वाले बालक का जन्म हुआ , जिसका पालन-पोषण छ: कृतिकाओं ( तपस्विनी नारियों ) ने किया था , जिससे यह बालक कार्तिकेय नाम से विख्यात हुआ ❗
👉 ये छ: कृतिकायें ही षष्ठी माता या छठी मैया कहलाती हैं❗
2. सूर्यपुत्र कर्ण घंटों तक कमर तक जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देता था❗
👉आज भी यही पद्धति हम सभी छठ पर्व में अपनाते हैं ❗

3. इस व्रत को सर्वप्रथम च्वयन मुनि की पत्नी सुकन्या ने अपने जरा-जीर्ण अंधे पति की आरोग्यता के लिए किया था❗
👉इस व्रत से उनके पति युवा हुए तथा उन्हें नेत्र प्राप्त हुआ था❗
4. भगवान राम का जन्म सूर्यवंश में हुआ था❗
👉ऋषि अगस्त्य ने लंकापति रावण को परास्त करने के लिए भगवान राम को ” आदित्य हृदय स्तोत्र ” का पाठ बताया था , जो सूर्य – उपासना का एक उच्चस्तरीय प्रयोग था❗
5. भगवान राम एवं भगवती सीता ने राम राज्य की स्थापना के दिन अर्थात् कार्तिक शुक्ल षष्ठी को ही उपवास कर सूर्य देव की आराधना की थी❗
6. भगवान श्री कृष्ण के पुत्र सांब के कुष्ठ रोग का उपचार सूर्य उपासना द्वारा हुआ था❗
7. छांदोग्य उपनिषद में सूर्य के माध्यम से पुत्र-प्राप्ति की बात कही गई है❗
👉माता कुंती से कर्ण का जन्म सूर्य भगवान के मानवीकरण को दर्शाता है❗
८. पांडवों के वनवास के दौरान अन्न की कमी से बचने के लिए धौम्य ऋषि ने युधिष्ठिर को ” अष्टोत्तर-शतनाम सूर्य स्तोत्र “(सूर्य के 108 नाम) दिया था तथा सूर्य की उपासना करने का परामर्श दिया था❗
👉 इस उपासना से भगवान भास्कर ने प्रकट होकर एक ताम्रपत्र दिया और कहा कि जब तक रानी द्रोपदी इस पात्र में भोजन नहीं करेगी , तब तक इस में स्थित भोज्य-पदार्थों की कमी नहीं होगी❗
👉 इसके पश्चात द्रौपदी षष्ठी-तिथि को उपवास करने लगी‼️
फलस्वरूप पांडवों को उनका खोया हुआ राजपाट वापस मिल गया था❗

यह भी पढें   बेसहारा महिलाओं के साथ अधिकारियों ने मनाई दीपावली, चेहरों पर लौटी मुस्कान।

👉छठ-पर्व एक ऐसा पर्व है , जो शास्त्र की जटिलताओं से मुक्त कर सर्वजन को यह अधिकार देता है कि वह अपने पुरोहित स्वयं बनें❗
👉इसलिए इस पर्व का व्रती स्वयं साधक तथा स्वयं पुरोहित भी होता है ❗

*।। ॐ श्री सवितृ सूर्य नारायणाय नमः।।*
🙏🙏🙏🙏🙏
*शास्त्र एवं आचार्य मत संग्रह से भगवान भास्कर माता सूर्य षष्ठी देवी एवं महादेव आप सम्पूर्ण व्रत पूजन के साफल्यता लिए भगवान भास्कर एवं माता षष्ठी देवी से हमारी विशेष प्रार्थना…*
🌺🌹🌸🌹🌺
*✒✍🏻 ✒✍🏻*
*हरि ॐ गुरु देव*
*!!ज्योतिषाचार्य!!*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌹शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष कार्यालय🌹*
संपर्क:-9934428775, एवं
9431093636,
*स्थाई पता:-*
*राजिस्टार कालोनी*
*पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना से पश्चिम*
*बेतिया, पश्चिम चंपारण बिहार*
🌺🌹🌹🌺
*व्हाट्सअप से:-*
*🌺(अहर्निशं सेवा महे)🌺*
*व्हाट्सएप से हर समय आपके सेवा में:-*
*जबकि चल दूरभाष से वार्तालाप एवं संपर्क समय:- प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक एवं सायं 4 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक।*
*!!भवेत् सर्वेषां सर्वदा शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com