हेटौंडा–भैंसे–भीमफेदी–कुलेखानी सडक पर आज यात्री वाहनों के आवागमन पर रोक
काठमांडू,मंसिर ४ : स्थानीय प्रशासन ने हेटौंडा–भैंसे–भीमफेदी–कुलेखानी होते हुए काठमांडू आने–जाने वाली सड़क पर आज यात्री वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है।
मकवानपुर जिला प्रशासन कार्यालय के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी शेषकांत पौडेल ने गुरुवार को एक सूचना जारी किया था जिसमें यह बताया था कि आज (शुक्रवार, मंसिर ४ गते) इस सड़क मार्ग पर किराये के यात्री वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है ।
प्रशासन ने आज काठमांडू से हेटौंडा आने–जाने के लिए इस सड़क मार्ग के विकल्प के रूप में कान्ति लोकपथ का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है ।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, हरिबोधनी एकादशी के अवसर पर मकवानपुर जिले के भीमफेदी ग्रामीण नगरपालिका–१ स्थित त्रिखण्डी के प्रसिद्ध त्रिखण्डेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एकादशी मेला और जात्रा का आयोजन किया जा रहा है । श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि मेले के दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ रहती है । इसके अलावा, उस क्षेत्र की सड़क संकरी, ढलानदार और भौगोलिक रूप से जटिल है । इसलिए यात्री वाहनों का आवागमन सुचारु, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।


