Sat. Nov 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल : कौन बनेगा तीसरे संस्करण का विजेता

 

काठमांडू, मंसिर ५ – एनपीएल के तीसरे संस्करण के उपाधि के लिए आज लुंबिनी लायंस और सुदूरपश्चिम रॉयल्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है । आज का यह मुकाबला बहुत ही रोमांचकारी होने वाला है । दर्शकों के मन में एक ही सवाल कौन बाजी मारने वाला है ? किसके हाथों में ट्रॉफी जाएगी ? कौन बनेगा विजेता ?

आज का फाइनल मैच कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय क्रिकेट मैदान में शाम के ५ बजे शुरू होगा।
लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुँची ये दोनों ही टीमें इस बार भी उपाधि के लिए आमने–सामने होंगी । पिछले संस्करण के फाइनल में सुदूरपश्चिम को ही हराकर लुंबिनी ने खिताब जीता था । इस बार भी लुंबिनी की नजर खिताब बचाने पर है, जबकि सुदूरपश्चिम पहली बार चैंपियन बनने की कोशिश में है ।
लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली लुंबिनी ११ अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रही और पहला क्वालिफायर खेलकर फाइनल में पहुँची। पहले क्वालिफायर में भी लुंबिनी ने सुदूरपश्चिम को ६ विकेट से हराया था। इससे पहले लीग चरण में हुई भिड़ंत में भी लुंबिनी ने सुदूरपश्चिम को ७ विकेट से परास्त किया था । ।
हालाँकि, पहले क्वालिफायर में हार के बावजूद सुदूरपश्चिम की खिताबी उम्मीदें बरकरार रहीं। दूसरे क्वालिफायर में चितवन राइनोज को ३ विकेट से हराकर सुदूरपश्चिम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। लीग चरण में १० अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही सुदूरपश्चिम की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुँची है।
इससे पहले पहले संस्करण के फाइनल में सुदूरपश्चिम जनकपुर बोल्ट्स से हार गई थी, जबकि दूसरे संस्करण में उसे लुंबिनी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। इसलिए इस बार सुदूरपश्चिम का लक्ष्य लगातार तीन बार फाइनल में पहुँचने के बावजूद खिताब से वंचित रहने के सिलसिले को तोड़ना होगा । लुंबिनी के कप्तान रोहित पौडेल और सुदूरपश्चिम के कप्तान दीपेंद्र सिंह ऐरी के नेतृत्व में दोनों टीमों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

यह भी पढें   नबिल बैंक बैंकिंग क्षेत्र में सर्वाधिक कर चुकाने वाले बैंक के रूप में सम्मानित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com