Fri. Nov 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार होल्डिंग सेंटर खाली कराने के निर्णय को तत्काल वापस ले – नेपाली कांग्रेस

 

काठमांडू, मंसिर ११ – नेपाली कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि होल्डिंग सेंटर खाली कराने का जो निर्णय लिया गया है उसे तत्काल वापस लें । यह मांग नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक से की गई है । बैठक में होल्डिंग सेंटर खाली कराने के फैसले को वापस लेने की मांग की गई ।
बैठक के निर्णय में कहा गया है, “नेपाली कांग्रेस सरकार से जोरदार मांग करती है कि होल्डिंग सेंटर खाली कराने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाए और विस्थापित परिवारों के सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्थायी पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।”
सरकार ने काठमांडू के विभिन्न होल्डिंग सेंटरों में रह रहे भूमिहीन नागरिकों (सुकुम्बासी) को शनिवार तक जगह खाली करने का नोटिस जारी किया है। जिला प्रशासन कार्यालय, भक्तपुर की ओर से जारी सूचना में ११ मंसिर तक की समय–सीमा दी गई है।
इस मामले को लेकर नेपाली कांग्रेस ने गंभीर चिंता जताई है। कांग्रेस का कहना है कि भूमिहीन नागरिकों की समस्या का समाधान न्यायपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।
कांग्रेस ने कहा,सुकुम्बासी समस्या का समाधान नागरिकों को हटाकर नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं को दूर करके किया जाना चाहिए।”
इसके साथ ही नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक ने होल्डिंग सेंटर के समन्वय और सहजीकरण के लिए केंद्रीय सदस्य केशव निरौला के संयोजकत्व में एक समिति का गठन भी किया है। समिति में केंद्रीय सदस्य मदनकृष्ण श्रेष्ठ और प्रबल थापा को सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढें   भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल आने का निमंत्रण किया स्वीकार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com