लोकसभा सीटें बढ़ाने की मांग पर सरकार का निर्णय, सरोकार मंच ने जताया आभार
रक्सौल, 29 नवंबर। लोकसभा क्षेत्रों के विस्तार और सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर सरोकार मंच की ओर से उठाई गई पहल को केंद्र सरकार ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है। मंच ने लंबे समय से लोकसभा क्षेत्रों के आकार और आबादी के अनुपात को देखते हुए सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। इस निर्णय पर मंच के अध्यक्ष सेवक सौरभ नाथ ने भारत सरकार के प्रति आभार जताया है।
मंच के अध्यक्ष सेवक सौरभ नाथ ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा कानून एवं न्याय मंत्रालय को पत्र भेजकर लोकसभा की कुल सीटों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया था। ज्ञापन में तर्क दिया गया था कि कई लोकसभा क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से काफी बड़े और लंबे हैं। ऐसे क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के लिए सभी इलाकों तक पहुंचना और विकास कार्यों को समान रूप से गति देना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसके कारण कई क्षेत्र विकास से वंचित रह जाते हैं।
मंच की ओर से 2 मार्च 26 को भेजें गए मांग पत्र के जबाब में 27 अप्रैल 2023 को भेजें गए पत्र में कानून एवं न्याय मंत्रालय ने मांग को तार्किक और सकारात्मक बताया था। मंत्रालय ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी थी कि इस विषय पर सरकार विचार कर रही है तथा वर्ष 2026 में संसद में विधेयक लाकर इसे पारित कराने की संभावना का आश्वासन दिया ।मंच के अध्यक्ष ने बताया कि इस पत्र के सात माह बाद आखिरकार भारत सरकार द्वारा 27 नवंबर 26 को संसद में लोकसभा एवं विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाने से संबंधित विधेयक पेश कर लोकसभा के सीट 543 को बढ़ाकर 815 और विधानसभा सीट 500 से बढ़ाकर 650 सीट करने का प्रस्ताव लाकर अपने कमीटमेंट को पुरा किया। उन्होंने इसे मंच की मांग की दिशा में
महत्वपूर्ण कदम बताया।
सेवक सौरभ नाथ ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का विस्तार और सीटों की संख्या बढ़ने से जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्रीय जिम्मेदारियों का बोझ कम होगा। इससे जनता की समस्याओं को बेहतर ढंग से संसद तक पहुंचाने और विकास कार्यों को गति देने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में कोई भी क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से वंचित नहीं रहेगा।

