Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काँग्रेस सभापति और पूर्व प्रधानमंत्री सुशील कोईराला चिरनिद्रा में विलीन

 
काठमांडू, ९ फरबरी |
sushil-koirala1-213x300देश की राजनीति को एक महत्वपूर्ण क्षति हुई है साथ ही काँग्रेस ने अपने अभिभावक को खोया है । बीती रात रात १२.५० मिनट पर नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्रीऔर काँग्रेस के सभापति सुशील कोइराला का निधन हो गया है । लम्बे समय से जीभ के कैंसर से पीडित कौइराला का अपने निवास स्थान महाराजगंज में निधन हो गया है । उनके निधन के साथ ही उनके निवास स्थान पर काँग्रेस नेताओं के आने जाने का क्रम जारी है । पिछले कुछ दिनों से निमोनिया के कारण उन्हें बुखार आ रहा था । साँस में अवरोध की वजह से उनका निधन होने की बात सामने आ रही है । कोइराला के निजी चिकित्सक करविरनाथ योगी के अनुसार टाइप टू रेस्पेरिटरी फेलियोर के कारण निधन होने की जानकारी दी है । 
कोइृराला हमेशा सार्वजनिक स्थान पर कैंसर पर जीत की चर्चा करते थे और उन्होंने सचमुच इस बिमारी से लड़कर अपने जीवन को व्यतीत किया और सक्रिय रुप से देश की राजनीति के प्रति समर्पित रहे । उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि संविधान का जारी होना है । 
sushil-koirala

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com