Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हरेक देशको क्रांति का सामना करना पड़ा है, अब कड़ा आंदोलन होगा : ठाकुर

 

अपने ही सरकार के द्वारा जनता पर उपनिवेश कायम– महन्थ ठाकुर
कहा– हमलोग चाहते हैं, मधेसी मुद्दो का समाधान सीमा के भितर ही हों परन्तु सरकार का रवैया ठीक नही ।
विजेता चौधरी, काठमाण्डू २९ चैत्र

DSCN2484
तराई–मधेस लोकतान्त्रीक पार्टी द्वारा मधेस आन्दोलन–३ के मुद्दा एवम् संचार विचार विमर्श वैठक मे बोलते हुए पार्टी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा– अपने ही सरकार के द्वारा जनता पर एवम् लोगों पर उपनिवेश कायम है ।
थप आन्दोलन के औचित्य को दर्शाते हुए उन्हों ने कहा– हम इस देश के नागरीक होते कुए भी समानता और अधिकार से वंचित है–संघर्ष इसी लिए है कहते हुए उन्हो ने कहा– हम लोगों ने प्रधानमन्त्री को ज्ञापन पत्र भी प्रदान किए पन्तु सरकार के क्रियाकलाप और दृष्टिकोण में कोई परिवर्तन नही हुआ है । सरकार के मधेसी दलों व मुददों के प्रती उदासीनता एवम् उपेक्षा के कारण ही पिछला आन्दोलन भी लम्बा चला तथा फिर कडा आन्दोलन होगा ।

यह भी पढें   मधेश प्रदेश के लिए कैसा है २०८३/८४ का बजट ? कितनी आशा कितनी निराशा ?

DSCN2483
विमर्श में पत्रकार के द्वारा एक प्रश्न का उत्तर देते हुए अध्यक्ष ठाकुर ने कहाँ– हरेक देश को क्रान्ति का सामना करना पड्ता है, दूसरी बात सरकार विकल्प के सारे दरबाजे बंद करती जा रही, इसी लिए एक ही विकल्प हमरे पास बाँकी रह जाता है कडा आनदोलन करने का ।
पार्टी ने मधेस आन्दोलन–३ के कार्ययोजना बनाने से पहले मधेसी संचार जगत, पत्रकारो से विचार–विमर्श करने को उक्त वैठक का आयोजन कीया था ।
वैठक मे पत्रकारों ने पार्टी को आपसी अन्र्तद्वन्द्व समाप्त कर संगठित होते हुए राजनीतिक इमानदारीता और निष्ठा आप नेताओं मे होने का जिक्र किया ।
वैठक में अध्यक्ष ठाकुर ने कहा– होने बाली आगामी आन्दोलन सींहदरबार केन्द्रित होगा । उन्हो ने, राज्य और मधेस के बीच एक डीभाइड लाइन सरकार ने खिंच रख्खी है कहते हुए कहा– सत्ता पक्ष क्रोधीत है उसको लगता है मधेस आन्दोलन विखण्डन व देशतोडने के लिए है ।
पत्रकार के एक प्रश्न पर ठाकुर ने कहा हम लोग सीमा के भितर ही मधेसी मुददा समाधान हो एसा चाहते है कहते हुए आगे कहा– उन्हो ने राज्य के पास आँख है पर वो देख नही रहा कहते हुए कहा सरकार दर्योधन हो गया तो संकट आजाएगी, उक्त आन्दोलन मधेसी के राष्टीय पहिचान के लिए है । इस बार पहाड और मधेस मिल कर संघर्ष करेंगे कहते हुए अध्यक्ष ठाकुर ने कहा– मोर्चा और जातीय मोर्चा लागयत एकही कार्यक्रम देशव्यापी रुप में करने का योजना बन रहा है ।

यह भी पढें   श्री शिवमहापुराण कथा समापन पर भव्य महाप्रसाद, 1500 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

DSCN2480

पत्रकारो ने तमलोपा को मधेसी नेता भारत से गाइडेड है एसा आरोप ना लगे, जनता का भी यही अपेक्षा है बताते हुए आचारसंहिता अपनाने को तथा पार्टी विस्तार ना करके आन्दोलन सही ढंग से आगे बढा ने का सल्लाह दीया ।
कार्यक्रम में तमलोपा के उपाध्यक्ष वृशेषचन्द्रलाल , महामन्त्री एवम् प्रवक्ता सर्वेन्द्र शुक्ला, महामन्त्री जितेन्द्र सोनल,  महामन्त्री गोविन्द चौधरी लगायत की उपस्थिती थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.