Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गैर अवासीय मधेसी संघ यूएई द्वारा मधेशी शहीद परिवार को सहयोग

 

यूएई ,संवाददाता, चैत्र २९
संयुक्त अरब इमीरेट्स(यूएई) में रहने बाले मधेसीयों ने मधेसी आन्दोलन के घायल एव्म शहीदों एवम् मधेस में प्रकृतिक विपदा पीडितों को आर्थीक सहयोग अर्पण किया है ।received_10154108409536639
गैर अवासीय मधेसी संघ यूएई संयोजक डा. रविन्द्र कुमार यादव ने शहीद परिवारों से मिल के संवेदना एवम् सम्मान प्रकट करते हुए प्रती परिवार एक–एक लाख नेपाली रुपैया आर्थीक सहयोग प्रदान कीया है ।
संयोजक यादव ने विभिन्न मिति में बारा कलैया के शहीद हिफाजत मियाँ, सर्लाहि हरिपुर के शहीद साधिका देवी, महोत्तरी के शहीद रामविवेक यादव, सप्तरी के शहीद वीरेन्द्र राम, मोरंग डाइनीया के शहीद शिबु माली लगायत के परिवारो को संघ द्वारा एक एक लाख आर्थीक सहयोग प्रदान किाय गया ।
इस के साथ ही सिरहा के विसनपुर कट्टी के २६ अग्नि पीडित परिवारों को छत अर्थात छाना निर्माण कहके प्रती परिवार रु. दश हजार (१००००) के राहत वितरण भी किया ।
पीडित परिवारों को संत्वना व्यक्त करते हुए यादव ने कहा– शहीदों ने सम्पूर्ण मधेसी समाज के लिए बलिदान दिए हैं, इसी लिए शहीद परिवारों का भरण पोषण का जिम्मा सारा मधेसी को लेना चाहिए । उन्हो ने भविष्य में भी आर्थीक सहयोग जारी रखने की बात बतायी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed