Thu. Nov 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम

 

रक्सौल, बिहार, भारत, 12 अगस्त 2026 । सामूहिक गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश। भारत की राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति के प्रतीक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीरगंज स्थित सैनिक बैरक के समीप क्लासिक बैंक्वेट में आयोजित यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

‘मातृभूमि के प्रति आध्यात्मिक एवं देशभक्तिपूर्ण समर्पण’ की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का स्मरण किया गया। इस दौरान इसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियाँ भी प्रस्तुत की गईं।

यह भी पढें   बालेन शाह की भारत यात्रा से नेपाल को विकास की बड़ी सौगात : 15 हजार करोड़ रुपये के सहयोग पैकेज से रेल, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी को मिलेगी नई गति

कार्यक्रम में चिल्ड्रेन वर्ल्ड माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानदा एकेडमी वीरगंज तथा डीएवी आरबी केडिया विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली सांस्कृतिक एवं देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीरगंज के लिए भारत के महावाणिज्यदूत डी. एस. मीना ने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय एकता, मातृभूमि के प्रति सम्मान और गहन देशभक्ति की भावना से जुड़ी एक अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि इसकी रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने का यह ऐतिहासिक अवसर नई पीढ़ी के लिए इसके इतिहास, भावनात्मक महत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

यह भी पढें   भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल आने का निमंत्रण किया स्वीकार

महावाणिज्यदूत मीना ने यह भी उल्लेख किया कि नेपाल और भारत के बीच सदियों से विद्यमान ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं जनस्तरीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष माधव राजपाल, ज्येष्ठ नागरिक समाज के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, नेपाल पत्रकार महासंघ पर्सा के सदस्य राहुल गुप्ता, लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई के जोनल चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं भारत विकास परिषद् , रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ,लायन राधेश्याम खेतान,लायन राजकुमार सिंधी,लायन पिया सिंह,लायन गुड्डी जोशी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, उद्योगपति, व्यवसायी, समाजसेवी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।अपने बधाई संदेश में भारत विकास परिषद् शाखा – रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि देश से बाहर ऐसे आयोजन से स्थानीय भारतवासियों में साथ ही वहां के लोगों को भी भारत की गौरवशाली परंपरा एवं देशभक्ति का जज्बा पता चलता है तथा और अधिक प्रगाढ़ भी होता है।

यह भी पढें   पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उपस्थित लोगों ने ‘वन्दे मातरम्’ में निहित राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को आत्मसात करने तथा नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज के वाणिज्य दूत मनीष दास ने किया। कार्यक्रम विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com