Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. शशांक कोइराला ने पूर्णबहादुर खड्का को दिया निमंत्रण

 

काठमांडू, सावन २७ – नेपाली कांग्रेस के असंतुष्ट पक्ष द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के संयोजक डा. शशांक कोइराला ने पूर्व कार्यवाहक सभापति पूर्णबहादुर खड्का के निवास पर पहुँचकर उन्हें सम्मेलन का निमंत्रण दिया है । कोइराला के स्वकीय सचिव भरत तिवारी ने बताया कि डा. शशांक द्वारा सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किए जाने पर खड्का ने सकारात्मक धारणा व्यक्त की है ।
सावन २९ से ३१ गते तक आयोजित इस सम्मेलन को पूर्व सभापति शेरबहादुर देउवा ने संबोधन करेंगे । सम्मेलन में भाग लेने के लिए ही विदेश में रह रहे देउवा कल (गुरुवार) नेपाल आ रहे हैं । बताया गया है कि उन्हें पाँच हजार नेता तथा कार्यकर्ताओं द्वारा ले स्कॉर्टिंग कर विमानस्थल से निवास तक लाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com