Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिद्धार्थ डेभलपमेण्ट बैंक के नाम से एकीकृत कारोबार का किया शुरुवात

 

  तीन बैंक मर्ज हों, सिद्धार्थ डेभलपमेण्ट बैंक के नाम से एकीकृत कारोबार का किया शुरुवात
जेठ २७, काठमाण्डू
सिद्धार्थ डेभलपमेण्ट बैंक लिमिटेड, एकता विकास बैंक लिमिटेड तथा नेपाल आवास फाईनान्स लि. एक आपस में मर्ज हों आज से सिद्धार्थ डेझपमेण्ट बैंक लि. के नाम से एकीकृत कारोबार आरम्भ किया है ।
बैंक के केन्द्रीय कार्यालय तीनकुने में आयोजित एकीकृत कारोबार का शुभारम्भ अर्थमन्त्री विष्णुप्रसाद पौडल ने किया । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि रहे पौडेल ने सभी नेपाली उक्त बैंक से जुड़ सकें तथा सिद्धार्थ बैंक अग्रपंक्ति में स्थापित हो, कहते हुए कहा– सेवा व लाभ के आपसी सम्बन्ध को कैसे स्थापित किया जाए तथा संतुलित सेवा प्रवाह कर सकें अब वित्तिय संस्था तथा सम्पूर्ण बैंक को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता होने की बात बताईं । मन्त्री पौडेल ने वित्तिय क्षेत्र में सरकार अभिभावक की भूमिका निभाएगी प्रतिवद्धता जनायी ।
कार्यक्रम में शुभकामना मन्तव्य देते हुए धु्रवप्रसाद ने कहा– सभी के सहयोग से ही एकीकृत सेवा का आरम्भ संभव हुआ है । उन्होंने हमारे विकास बैंक के शाखा शहर से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में होने की बात बताते हुए देश के हरेक जिला व क्षेत्र में सेवा विस्तार व चुस्त बनाने की विश्वास दिलाई ।
कार्यक्रम के सभापति विष्णु सुवेदी ने अपने मन्तव्य में कहा–सिद्धार्थ बैंक, राष्ट्र बैंक के पुँजी योजना का स्वागत करते हुए मर्जर सम्झौता करने वाली पहली विकाास बैंक भी है बताया ।
कार्यक्रम में तीन संस्था मर्जर समिति के सदस्य तथा संयोजक को बैंक के तरफ से मन्त्री पौडेल ने सम्मानपत्र प्रदान कर सम्मानित किया । बैंक ने अर्थमन्त्री पौडेल को प्रेम स्वरुप भेंट प्रदान की ।
सिद्धार्थ बैंक के सूचना अधिकृत सुजन सुवेदी ने बताया– मर्जर पश्चात बैंक की चुक्ता पुँजी रु ११४ करोड रही है । १२ अर्ब निक्षेप तथा १० अर्ब कर्जा लगानी के साथ उक्त बैंक देश के दूसरा बडा विकास वैंक बन गया है । इसी प्रकार सिद्धार्थ की ३३ शाखा कार्यालय रही है ।
 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com