Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में अफीम,स्मैक तथा यार्सागुम्बा सहित कई युवक गिरफ्तार

 

६० लाख की अफीम सहित युवक गिरफ्तार
नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल, २०७३ जेष्ठ ४ गते ।
बाके जिला नेपालगन्ज के सीमा पार रुपईडीहा में एसएसबी जवानों ने व एनसीबी अफसरों ने एसएसबी की बीओपी पर रुपईडीहा तीन किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है ।

2
लखनऊ के नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरों के अफसर ने युवक को अफीम ससहति ले गये है । एनसीबी सातवीं बाहिनी के सेनानायक रवि शंकर कुमार ने यह जानकारी देते हुयें बताया कि एक महत्वपूर्ण मुखबिर ने १३ जून सोमवार शाम को नेपालगन्ज से रुपईडीहा अफीम लाये जाने की सूचना दी थी । उसी के आभार पर ही तो मैने तुरुन्त लखनऊ के नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरों के अफसरों को बताया ।
यह लोग लगभग सवा १० बजे रुपईडीहा पहु“च गयें तुरुन्त एसएसबी के हेड का. अजय वर्मा, महिला मा. नाजरी बानौं, व विन्देश्वरी सहित एनसीबी के सुजीत कुमार, अतुल द्विवेदी व पंकज सिंह की एक टीम गठित की गई थी वह टीम और हम लोगों बीओपी के पास सादे पोशाक में छिटककर खडें हो गये रात लगभग साढे १० बजे के रिक्सा पर नीली जैकेट पहने हुये बीओपी पर आया उसे रोक कर तलाशी ली गई जैकेट पहनने के कारण ही पहले संदेह हो गई थी । जैकेट उतरवायी गई तो जैके में कुुछ भी नही मिला फिर उस की शरीर को टटोलना शुरु किया गया तो कपडों ने नीचें कुछ बंधा हुआ महशूश हुआ फिर कपडे उतरवा कर देखा गया तो उसकी पीठ, छाती, व जा“घ पर टेप से चिपकायी गयी अफीम बरामद हुई । नारकोटिक्स डिटेक्शन किट से जा“च करने पर पाया गया कि यह शुद्ध अफीम है । बरामद अफीम की तौल किया गया तो तीन किलो पायी गई । जिस की अन्तराष्ट्रीय कीमत ६० लाख रुपये है ।
युवक रुकुम जिला सालापाका गाबिस २ भुरंगा गा“व के दिल बहादुर २४ वर्ष के पुत्र लोक बहादुर के है पूछतात करने पर युवक ने बताया कि नेपालगन्ज से गोपाल पुन मगर नाम के ब्यक्ति ने मुझे यह अफीम दी थी । मुझे गोपाल पुन मगर ने नेपालगन्ज के एक होटल में ले गया । वहा पर टेप से मेरे शरीर में यह अफीम चिपका दी उपर से कपडे पहना दिया । उसने कहा कि अफीम पहु“चाने पर तुम्हें पा“च हजार रुयिे मिलेगी इसी लालच में फंस गया । रुपईडीहा के पत्रकार नबी अहमद ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   भारत सरकार की सहायता से रौतहट के श्री प्राथमिक विद्यालय में नए भवन का शिलान्यास

 

 

१५ ग्राम स्मैक सहित दो युवक गिरफ्तार
नेपालगन्ज(बाके) पवन जायसवाल, २०७३ आषाढ ४ गते ।
नेपालगन्ज के सीमा पर रुपईडीहा में १५ जून बुद्धवार को एसएसबी बीओपी के जवानों ने दो युवकों को मोटरसाइकल से नेपालगन्ज जाते समय पर तलाशी लेते वक्त के दौरान १५ ग्राम स्मैक बरामद किया गया ।

????????????????????????????????????

स्मैक व मोटरसाइकल सहित युवकों को स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया जानकारी देते हुये एसएसबी सातवीं बाहिनी के सहायक सेनानायक रवि शंकर कुमार ने बताया कि खास मुखबरी की सूचना पर ही मैं स्वयं एसआई प्रताप सिंह, हेड का.रंजीत, महिला का. सरोज कुमारी तथा का. बिन्देशवरी पसाद चिन्हित किये गये युवक व मोटरसाइकल की टोह मे बैरियर पर खडा हो गया । रात लगभग साढे ० बजे एक नेपाली नक्बर की बाइक पर दो युवकों को नेपालगन्ज जाते समय रोक कर तलाशी ली गई थी तलाशी के दौरान एक युवक के जेब से ८ ग्राम व मोटरसाइकल से ७ ग्राम स्मैक कुल १५ ग्राम स्मैक बरामद किया गया है । अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य २० हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से ४ लाख रुपये की है स्मैक व मोटरसाइकल सहित दोनों युवकों को स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था ।
सहायक सेनानायक रवि शंकर कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के पास दो कीमती मोबाइल, १८ हजार नेपाली रुपये, नाइट्रोजन की गोलिया व डिग्गी से गा“जा भी बरामद हुआ । पकडे गये दोनों ही युवक नेपाल के बा“के जिला रनियापुर गाबिस बठवा गा“व के निवासी है । एक का नाम मुनीर अहमद साई २१ वर्ष पुत्र जमील अहमद साई, तथा दूसरे का नाम सद्दाम हुसैन २८ वर्ष पुत्र इमाम खान है रुपईडीहा के पत्रकार नबी अहमद ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   अर्थ मंत्रालय ने आर्थिक विधेयक के16 पृष्ठ हटाकर नया संस्करण सार्वजनिक किया

 

यार्सागुम्बा सहित युवक को गिरफ्तार किया गया
नेपालगन्ज÷(बा“के) पवन जायसवाल, २०७३ आषाढ ४ गते ।

1
सीमा पर रुपईडइीहा में यार्सागुम्बा सहित युवक को एसएसबी व वन बिभाग की टीम ने दो सौ २० ग्राम सहित गिरफ्तार किया है ।
एसएसबी सातवीं बाहिनी के सहायक सेनानायक रवि शंकर कुमार ने बतया कि सटीक मुखबरी के आधार पर मैने वनक्षेत्राधिकारी रुपईडीहा के एके सिद्दीकी व वन रक्षक मदन लाल श्रीवास्तव के साथ अपने जवान हेड का. रंजीत, महिला का. सुविता टी, सरिता सी व रीता यादव के साथ एक टीम गठन की गई थी १६ जून की दोपहर १२ बजे रिक्सा पर सवार दो युवकों को रुपईडीहा बीओपी कै बैरियर पर जा“च करने के लिये रोका गया था एक युवक के पास कुछ भी नही मिला था दूसरा युवक सिर्फ रजाई लिये हुआ था रजाई की रुई फाड्ने पर उस में यार्सागुम्बा बरामद की गई दो सौ २० ग्राम यार्सागुम्बा की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय कीमत १४ लाख रुपये अंकी कि गई है । अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य ६१ लाख रुपये प्रति किलो रही है सहायक सेनानायक रवि ंशकर कुमार ने बताया ।
पकडे गये युवक की पहचान नेपाल के कालीकोट जिला थीरपुर गाबिस के अजय बम के बेटा अनील बम है । अनील बम ने बताया कि वह उत्तराखण्ड के गोपे वर में पत्थर तोडने का काम करता था ९ महीने काम कर ७५ हजार रुपये कमाये थे इन्हीं रुपये से उसने अपने मित्र की सल्लाह पर यार्सागुम्बा खरीदी थी इसे लेकर नेपालगन्ज बेचने के लिये ले जा रहा था यार्सागुम्बा सहित स्थानीय वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है रुपईडीहा के पत्रकार नबी अहमद ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   मनाङ में अस्पताल भवन का शिलान्यास, भारत देगा 5.6 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.