Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्ततः सामूहिक आवास कार्य में जुटी सेना ।

 

१६ जून, काठमाण्डू, मालिनी मिश्र ।

सेना कहीं की भी हो उसका काम काबिल–ए– तारीफ होता है । इसमे गोरखा सैनिकों की तो बात ही निराली है । दुनिया में अपनी मेहनत का लोहा मनवा चुके हैं । इसी क्रम में जिले के भूकम्प प्रभावित क्षेत्र में आवास निर्माण की जिम्मेदारी सेना को ही दे दिया गया है ।

Earthquack 10

सर्वप्रथम ५ गाँव विकास समिति के जिले में स्थित भवन डीवीजन कार्यालय ने आवास निर्माण की जिम्मेदारी ली थी पर टेण्डर निकालने के बाद भी किसी ठेकेदार ने रुचि नही दिखाई अतः सेना को यह जिम्मेदारी दे दी गयी है । घ्यालचौक व सौरपानी के सचिव ने जमीन के प्राप्ती के कागज की कार्यवाही में ही ढिलइ दिखाने से ही काम में भी देर हुई बताया गया है।
सेना ने केरौंजा, स्वारां, मुच्चोकव थूमी में काम शुरु कर दिया है अब घ्यालचौक, बारपाक, लाप्राक, गुम्दा व सौरपानी का भी काम सेना को ही दिया जाना निश्चित हुआ है । अधिकारियों के काम में उचित रुप से कार्यान्वयन की गति न दिखाने से काम में देर हुइ है । बारिश में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए सरकार की यह योजना में अत्यधिक देरी का कारण अधिकारियों की मनमानी बताया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com