Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं सभापति थापा से विचार विमर्श के लिए सलाह कर रहा हूँ – देउवा

 

काठमांडू, भाद्र ७ – नेपाली कांग्रेस के निवर्तमान सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि वे स्वयं सभापति गगन थापा के साथ पार्टी के आन्तरिक विवादों के विषय को लेकर वार्ता करने के लिए सलाह कर रहे हैं । आज (रविवार) की सुबह नेपाली कांग्रेस बीपी के उपसभापति कर्ण मल्ल से मिलने के क्रम में निवर्तमान सभापति देउवा ने कहा कि वे हमेशा इस पक्ष में रहे हैं कि पार्टी में एकता बनी रहें ।
देउवा के कथन को उद्धृत करते हुए मल्ल ने कहा कि ‘मैं अपने सभी साथियों से इस बारे में सलाह कर रहा हूँ । बहुत जल्द अब पार्टी सभापति गगन थापा को बुलाकर इस बारे में निर्णायक विमर्श करने वाला हूँ । साथ ही साथ एकता की प्रक्रिया को भी निष्कर्ष पर पहुँचाऊगा ।’उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने देउवा को सलाह दी कि वें पार्टी को एकजूट करें । मल्ल बहुत लम्बे समय तक देउवा के स्वकीय सचिव रहे हैं और कांग्रेस के डडेलधुरा के सभापति भी बने थे ।
देउवा निवास चुनदेवी में हुए इस मुलाकात में, देउवा ने सभी को पार्टी में शामिल करने की स्थिति के बारे में जानकारी ली । इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नेपाली कांग्रेस और कांग्रेस बीपी बीच गत फागुन १७ गते एकता की औपचारिक घोषणा तो हो ही चुकी है । यद्यपि, प्राविधिक और सांगठनिक पद का वटबारा अभी नहीं हो पाया है ।
मल्ल ने देउवा को यह भी जानकारी दी है कि पार्टी समायोजन के लिए नेपाली कांग्रेस के नेता अर्जुन नरसिंह केसी के संयोजकत्व में एक समिति गठन की गई है और यह समिति अपने काम के अंतिम चरण में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com