Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी में तीन वर्षीया बालिका का मिला शव, एक शंकास्पद व्यक्ति नियंत्रण में

 

काठमांडू, भाद्र ७ – सप्तरी में एक तीन वर्षीया बालिका का शव मिला है । इस घटना में एक शंकास्पद व्यक्ति को प्रहरी ने नियंत्रण में लिया है । सप्तरी के डीआईजी ओम अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है । उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति की गतिविधियां शंकास्पद दिख रहा था जिसके कारण उसे नियंत्रण में लेकर अनुसंधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है ।
सप्तरी के शम्भुनाथ नगरपालिका वडा नम्बर –३ में तीन वर्षीया सानिया खातुन शव मिला है । स्थानीय इरफान की ३ वर्षीया लड़की सानिया रविवार की सुबह लगभग ९ बजे के बाद अचानक घर से लापता हो गई । सानिया के लापता होने की जानकारी परिवार के सदस्यों द्वारा दी गई जिसके बाद उसकी तलाश शुरु हुई । तलाश करने के क्रम में घर से लगभग ६० मीटर की दूरी पर एक झाड़ी में उसका शव मिला ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com