Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वडाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने जन्मदिन के पर किया रक्तदान आयोजन

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के जानकी गाँवपालिका वार्ड नं.३ के वडाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने अपनी जन्म उत्सव के अवसर पर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन करके अपना स्वयं रक्तदान करके जन्म दिवस मनाया है ।

बाँके के जानकी गाँवपालिका वार्ड नं.३ मानपुर स्थित होटल पौवा में भादौं ६ गते शनिवार को आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में जानकी गाँवपालिका वार्ड नं.३ के वडाध्यक्ष तथा सबल अभियान जानकी गाँवपालिका वार्ड नं.३ के संस्थापक समेत रहे राजकुमार वर्मा ने अपनी जन्मदिन में १ पीन्ट खूनदान करके जन्म दिवस मनाया है ।

वह रक्तदान कार्यक्रम में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी रक्तदाता, सुरक्षाकर्मी सहित ६ महिला ४२ पुरुष करके ४८ लोगों ने रक्तदान किया ।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काठमांडू पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद

आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में जानकी गाँवपालिका वार्ड नं.३ के वडाध्यक्ष तथा सबल अभियान के संस्थापक राजकुमार वर्मा, बिजयकुमार वर्मा, राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र धोबी, मीरा देबी कुर्मी, पवनकुमार कुर्मी, बीरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रमीन थारु, बिजय कुमार वर्मा कुर्मी, गजेन्द्रकुमार वर्मा, बिक्रम वर्मा, धनेन्द्र शाही, पासाङ्ग गेल्जे शेर्पा, अमीन दर्जी, आरती देबी वर्मा, सीताराम यादव, शशीकुमार रैदास, भूपेन्द्र ओली, बिकास सोनार, सुनिता चौधरी, मनिषराज यादव, रमेशकुमार गोडिया, गौतम वर्मा, करणकुमार वर्मा, होटल पौवा के सुनिल खनाल ने रक्तदान किया । इसी तरह वह रक्तदान कार्यक्रम में रामप्रसाद महाउत, अनिलकुमार यादव, अस्मिता गिरी, कविराम वर्मा, प्रमोदकुमार हरिजन, अनुष्का खडका, दिपकराज वर्मा, भिम ओली, अमिश बिक, कन्धई रैदास, बिनयकुमार यादव, मन्दिरा बिष्ट, राजकुमार पासी, रबि वर्मा, पंकज वर्मा, सुधीर गोडिया, दिपेन्द्र खत्री, जोगराज वर्मा, अनिलकुमार वर्मा, रामशरण यादव, नकुल बुढाक्षेत्री लगायत ४८ लोगों ने रक्तदान किया । वह रक्तदान कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि तथा नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वार्ड नं.१८ के वडाध्यक्ष दीपककुमार वर्मा ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया । अइसे ही वह रक्तदान कार्यक्रम में समृद्धि फाउण्डेसन नेपाल बाँके के अध्यक्ष महेश कुमार चौधरी, फाउण्डेसन के पदाधिकारी और सबदल अभियान के पदाधिकारी, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के कोषाध्यक्ष मनमोहन वर्मा लगायत लोगों की सहभागिता रही थी ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ पर प्रधानमंत्री बालेन शाह का संसद में जवाब: पूर्व चेतावनी, शवों की पहचान और विदेशी मदद पर दी सफाई

वह रक्तदान कार्यक्रम में प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र के वरिष्ठ प्राविधिक सोम प्रकाश सापकोटा, महेश राना, रशमी रेग्मी, मनिषा रेग्मी, लोकेश थारु, सञ्जय बढही ने प्राबिधिक में सहयोग किया था अन्य में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के सलाहकार तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल, कोमल वर्मा और अञ्जली वर्मा ने सहयोग की थी ।

प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र नेपालगन्ज के वरिष्ठ प्राविधिक सोम प्रकाश सापकोटा ने जानकी गाँवपालिका वार्ड नं.३ के वडाध्यक्ष तथा सबल अभियान के संस्थापक राज कुमार वर्मा को रक्तदान कार्यक्रम आयोजन  किये वास्ते सधन्यवाद प्रमाणपत्र प्रदान किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com