Sat. Nov 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली की बोली में अडिगता, कांग्रेस की बैठक आज

 

नयी सरकार के गठन के लिए कांग्रेस की बैठक आज ।।

१३ जुलाई, मालिनी , काठमाण्डू ।।

prachand nad oliकेपी ओली के नेतृत्व की सरकार के समर्थन को माओवादी केन्द्र द्वारा वापस लेने के बाद अब नेपाली कांग्रेस की केन्द्रीय समिती की बैठक होने जा रही है ।

आज की इस बैठक में सरकार के गठन के बारे में ठोस कदम के पक्ष में निर्णय होगा । अभी तक बहुमत की सरकार अल्पमत होने के कारण स्वतः ही सरकार के गिरने की परम्परागत नियम का पालन होना व अब, नेपाली कांग्रेस की सरकार का नेतृत्व करना भी स्वाभाविक है । ओली सरकार का पद त्याग व नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ दिख रहा है ।

यह भी पढें   पत्रकार उत्पीड़न मामले में प्रेस क्लब ने डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट, दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन,

ओली की बोली में अडिगता

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली फिल्हाल तत्काल प्रधानमंत्री के पद को छोडने के लिए तैयार नहीं है वो संसद का सामना करने को तैयार हैं, इधर केन्द्रीय माओवादी ओली के विरुद्ध संसद में अविश्वास प्रस्ताव देने के लिए जुट रही है । इसी संबंध में आज प्रस्तुत होने वाले अर्थ विधेयक भी पारित न होने देने का भी फैसला माओवादी केन्द्र ने निर्णय किया है । आज होने वाली बैठक में न जाने क्या होगा सरकार की देश के लिए न होकर आपसी लडाई का नजारा शायद देखने को मिले ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com