Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेसी मोर्चा किसी भी हालत मे सरकार मे नहीं जाएगी : महतो

 

विजेता चौधरी, काठमाण्डू, २९ अषाढ
वर्तमान राजनीतिक अवस्था में मधेसी मोर्चा की सरकार में प्रवेश की बहस को किनारा करते हुए मोर्चा के एक प्रमुख घटक दल सदभावना पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने मोर्चा किसी भी हालत में सरकार में नही जाएगी स्पष्ट किया है ।
माओवादी केन्द्र एवं कांग्रेस की नई सरकार बनना लगभग तय हो चूका है |  इसे देखते हुये अध्यक्ष महतो ने मधेस के मुद्दा सम्बोधन तथा सीमांकन का समस्या समाधान न होने तक मधेसी मोर्चा किसी भी हाल में सरकार में सहभागी नही होने की धारण व्यक्त किया है । यद्यपि महतो ने जल्द ही मोर्चा की बैठक बैठने की जानकारी भी दी है । महतो ने बैठक द्वारा ही इस विषय में आधिकारीक निर्णय लीया जाएगा बताया ।

यह भी पढें   संवाद राज्य की सबसे बड़ी शक्ति है : श्वेता दीप्ति

rajendra-mahato-55

माओवादी केन्द्र–नेपाली कांग्रेस दोनो के मधेस प्रति का दृष्टिकोण विश्वासयोग्य नही रहा है कहते हुइ अध्यक्ष महतो ने मधेसी मोर्चा इस बार बहुत ही सचेत व गम्भीर है बताया । उन्होंने मधेसी मोर्चा अब मधेस का हित देखकर ही किसी प्रकार का निर्णय लेगी बताया ।
बहरहाल अन्तिम निर्णय लेने के विषय में बताते हुए महतो ने स्पष्ट किया– परिस्थिति का आंकलन, नया बन्ने वाली सत्ता गठबन्धन का मधेस के बारे में धारणा प्रष्ट रुप में बाहर आने के बाद ही कैसे आगे बढा जाए इस विषय पर विचार होगा ।
नेका तथा केन्द्र के बीच हुए ७ बुँदे सहमति के विषय में महतो ने बताया दोनो पार्टियों से आधिकारिक रुप से मोर्चा को अवगत न करवाने तक उस के उपर कोइ टिप्पणी नही करने की जानकारी दी । महतो ने सहमति पत्र में लिखने भर से नही होगा मुद्दा के विषय में स्पष्ट रोडम्याप लाने की मांग भी की ।
महतो ने मधेस विश्वास कर सके ऐसा रोडम्याप लाएं तो संसद में मधेस मुद्दा सम्बन्धी संविधान संशोधन में हमारी सकारात्मक भूमिका रहने की बात स्पष्ट की ।
महतो ने मधेस का मुद्दा वृहत राजनीतिक सहमति का संविधान संशोधन से मात्र सम्भव होगा इस के लिए विगत के गल्तियों को न दोहराते हुए इमान्दारीपूर्वक समस्या समाधान के लिए आगे बढने से ही देश में शान्ति व राजनीतिक स्थायित्व होने का विचार प्रस्तुत किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com