Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले पार्टी की भूमिका सरकार के पक्ष में या विपक्ष में ?

 
मालिनी मिश्र, काठमाण्डू, २७ जुलाई ।
। सरकार के गठन के लिए राष्ट्रपति नें संसद में बैठक के लिए ७ दिन का समय देने के बावजूद २ दिन के बाद भी अभी तक दलों में औपचारिक वार्ता भी प्रारम्भ नहीं हुई है । इसमें कांग्रेस का कहना है कि वह एमाले के साथ नहीं है वरन्  मात्र राष्ट्रीय राजनीतिक मामलोें में ही सहमत हैं ।
Nepali-congress-Flag
प्रधान मंत्री बनने की तैयारी में प्रचण्ड अविश्वास प्रस्ताव संसद में पेश करने के साथ ही अभी भी एमाले पार्टी के दलों के साथ वार्तालाप में हैं पर कांग्रेस इसके लिए तेयार नही है व सकारात्मक इच्छा भी व्यक्त नहीं की है ।  इसके लिए कांग्रेस का यह तर्क है कि दो ही बड़े दलों में एक दल का प्रतिपक्ष में होना ही आवश्यक है ।
 देउवा के निकटवर्ती नेता मीन विश्वकर्मा का कहना है कि अभी एमाले की पार्टी के साथ कोई भी संवाद नहीं किया जाएगा । सभी दलों को सरकार में रखना ही पड़े यह आवश्यक नही है । उनके अनुसार ७ दिन के समय के बाद ही बहुमतीय सरकार का गठन होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.