Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन तोड रहा है अपनी शर्तें और पाकिस्तान को दे रहा है न्यूक्लियर रियेक्टर

 

अन्तर्राष्ट्रीय समाचार670-nawaz-jinping-1-new_1

चीन पाकिस्तान को न्यूक्लियर रिएक्टर दे रहा है। उसने न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में भारत की मेंबरशिप का विरोध इसलिए किया था क्योंकि हमने नॉन-प्रोलिफिरेशन ट्रीटी (NPT) पर साइन नहीं किए थे। अब चीन खुद अपनी बनाई शर्तें तोड़ रहा है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, 2010 में एनपीटी रिव्यू कॉन्फ्रेंस के दौरान रखे प्रपोजल को दरकिनार करते हुए चीन ने पाकिस्तान को न्यूक्लियर रिएक्टर्स मुहैया कराए।
आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन (ACA) ने अपनी रिपोर्ट में चीन के इस कदम को NPT के नियमों के खिलाफ बताया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘चीन एक ऐसे देश को (पाकिस्तान) को ये रिएक्टर्स दे रहा है जो इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के स्टैंडर्ड्स पर खरा नहीं उतरता।।’
इससे पहले चीन ने एनपीटी का ही हवाला देकर भारत की एनएसजी में एंट्री रोक दी थी।
चीन ने कहा था कि बिना एनपीटी पर साइन किए भारत को एनएसजी में शामिल करने से नॉन-प्रोलिफिरेशन की कोशिशों को धक्का लगेगा।

यह भी पढें   सान फ्रान्सिस्को स्थित नेपाली महावाणिज्य दूतावास में सगरमाथा दिवस मनाया गया।

इसके मुताबिक, चीन ने पाकिस्तान के साथ ‘चस्मा-3’ एटॉमिक रिएक्टर के लिए करार किया।
ये डील एनपीटी के नियमों का उल्लंघन करती है। इसमें कहा गया है कि जिस देश के साथ एटमी समझौता किया जाएगा, उसे IAEA मानकों को मानना होगा।
इन मानकों में एक ये भी है कि वह देश एटॉमिक मटेरियल का इस्तेमाल एटमी हथियार बनाने में नहीं करेगा। जबकि पाकिस्तान साफतौर पर ऐसे मानकों को नहीं मानता।

यह भी पढें   अमेरिकी विदेश मंत्रालय की उपविदेश मंत्री सारा बी. रोजर्स तीन दिवसीय नेपाल भ्रमण में

आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन के मुताबिक, पाकिस्तान ने न तो NPT पर साइन किए हैं और न ही वह IAEA स्टेंडर्ड्स के मुताबिक काम करता है।

लेकिन इस सबके बावजूद चीन उसे न्यूक्लियर मदद कर रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन 2000 में किए अपने उस वादे को भी भूल गया, जिसमें उसने कहा था कि वह किसी भी देश को बैलिस्टिक मिसाइल बनाने के लिए परमाणु सामग्री मुहैया नहीं कराएगा।

यह भी पढें   अमेरिकी विदेश मंत्रालय की उपविदेश मंत्री सारा बी. रोजर्स तीन दिवसीय नेपाल भ्रमण में

चीन ने पाक को दिए 6 रिएक्टर्स

चीन ने 2004 में एनएसजी मेंबरशिप मिलने के बाद से अब तक पाक को 6 न्यूक्लियर रिएक्टर्स मुहैया कराए हैं।
चीन ने इस सप्लाई के लिए पाक के साथ 2003 में हुई एक डील का हवाला दिया है। हालांकि उस वक्त चीन भी एनएसजी का मेंबर नहीं था। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक, चीन एनएसजी मेंबरशिप ज्वॉइन करने से पहले केवल 2 रिएक्टर्स की ही सप्लाई कर सकता है।

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.