Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के चीफ हाफिज सईद ने पाकिस्तान से कहा भारतीय गृहमंत्री राजनाथ जी को पाकिस्तान ना आने दिया जाय

 

hafiz-saeed-s_650_080116075836आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद ने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह को सार्क सम्मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान न आने दिया जाए. राजनाथ को सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 3 अगस्त को प‍ाकिस्तान जाना है. जमात-ए-इस्लामी ने हाल में कश्मीर मुद्दे पर ऑल पार्टीज कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, जिसमें कहा गया कि भारत सरकार कश्मीरियों के आजादी के संघर्ष को आतंकवाद का नाम देकर संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का इस मुद्दे से ध्यान हटाने की कोश‍िश कर रही है .
इस कॉन्फ्रेंस में जमात-ए-इस्लामी के मुखि‍या और पार्लियामेंट कश्मीर कमिटी के चेयरमैन मौलाना फजलुर रहमान, पीएमएल-एन नेता रजा जफरूल हक, हाफिज सईद और कुछ दूसरे लोग शामिल हुए थे. हाफिज सईद ने अपनी सरकार और कारोबारियों को सलाह दी कि भारत के साथ सभी कारोबारी गतिव‍िध‍ियों को कश्मीर के आजाद होने तक बंद रखा जाना चाहिए. हाफिज सईद ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से अपील की है कि राजनाथ सिंह को मुल्क में न आने दिया जाए. उसने कहा कि अगर राजनाथ सिंह पाकिस्तान सरकार को कश्मीर जाकर कश्मीरियों की मदद करने की इजाजत देते हैं, तभी पाकिस्तान सरकार को उनके दौरे के बारे में सोचना चाहिए.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.