Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सल्यान के २२७ विद्यालयों के खातों पर रोक

 
image(3)
काठमाण्डू, ४ अगस्त | सल्यान के विद्यालयों में शिक्षकों की सैलरी पर भी रोक लग गयी है । सल्यान के जिला शिक्षा कार्यालय ने जिले के २२७ विदेयालयों का खाता रोक दिया है । समय में ही भौतिक पूर्वाधार का काम सम्पन्न न होने के कारण २२७ विद्यालयों के १२, करोड़ ४२ लाख ९० हजार रु. में रोक लगायी गयी है ।
जि.शि.का सलयान के लेखा अधिकृत तोरणप्रसाद घिमिरे ने जानकारी दी है कि आर्थिक वर्ष २०७२, ७३ में हुए समझौते के अनुसार विद्यालयों ने आषार के अंत तक भी काम के सम्पन्न होने के प्रतिवेदन को समय पर जमा न करने से ही  खाता में रोक लगा दी गयी है । योजना के सम्पन्न होने का प्रतिवेदन जमा करने के बाद ही बैंक में खाते पर लगाये प्रतिबंध को हटा दिया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

You may missed