Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कनकमणी दीक्षित की १९ रोपनी जमीन जब्त करने का आदेश

 

काठमाण्डू, सावन १९

भूमिसुधार कार्यालय ललितपुर ने कनकमणी दीक्षित, उनके भाई कुन्दमणी दीक्षित तथा पिता कमलमणी दीक्षित के नाम में रहे ललितपुर उप महानगर पालिका के करीब १९ रोपनी जमीन जब्त करने का निर्णय किया है ।

kanakmani dixit

ललितपुर उप महानगरपालिका ३ में रहे विभिन्न कित्ता में फैले तकरीबन १९ रोपनी जमीन जब्त करने का निर्णय होने की बात पुष्टि करते हुए भूमिसुधार कार्यालय ललितपुर ने बताया २०२१ साल में कनकमणी दीक्षित ने ७ नम्बर फाँटबारी छिपाकर रखने तथा महारानी जगदम्बा कुमारीदेवी राणा का जमीन हक हस्तान्तरण कर विभिन्न व्यक्ति के नाम में दिखाने पर जब्त करने का निर्णय किया गया है ।

यह भी पढें   रास्वपा द्वारा लिए गए चार निर्णय सार्वजनिक

जिला भूमिसुधार कार्यालय ने दीक्षित के अवैध जमीन के सम्बन्ध में छानबीन कर रही थी । भूमिसुधार कार्यालय को जमीन सम्बन्धी निर्णय करने का अधिकार अदालत से ही प्राप्त होता है। आज बुधबार दोनो तरफ के कानुन व्यवसायी की बहस सुनने के बाद भूमिसुधार कार्यालय ललितपुर के कार्यालय प्रमुख शान्तिराम प्रसाईं ने दीक्षित परिवार द्वारा अपने अधीन में रखें १९ रोपनी जमीन जब्त करने का फैसला सुनाया था ।

उनके फैसले पर मन नहीं माना तो दीक्षित परिवार को पुनरावेदन अदालत जाने का कानुनी रास्ता खुला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com