इलाम–२ में मतगणना शुरु
काठमांडू, वैशाख १६– इलाम क्षेत्र नम्बर–२ में आज ७ बजे से ही मतगणना शुरु हो गई है । शनिवार रात हुई सर्वपक्षीय बैठक से यह निर्णय किए जाने की मुख्य निर्वाचन अधिकृत केशवप्रसाद घिमिरे ने जानकारी दी ।
इलाम नगरपालिका–२ स्थित गौतमबुद्ध सम्मेलन केन्द्र (सिटी हॉल)में मतगणना किया जा रहा है । मतदान केन्द्र से यहाँ मतपेटिका लाई गई है ।
उपनिर्वाचन अन्तर्गत इलाम–२ में शनिवार की सुबह ७ से लेकर शाम ५ बजे तक शान्तिपूर्ण रूप में मतदान हुआ था । यहाँ करिब ५८ प्रतिशत मतदान होने की जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी है ।
इलाम–२ में १९ उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं । उनमें से एक प्रतिनिधिसभा सदस्य पद में निर्वाचित होंगे । यहाँ का कुल मतदाता संख्या एक लाख १५ हजार ८८९ है । इसी तरह बझाङ में भी आज से ही मतगणना शुरु करने की तैयारी की जा रही है ।


