Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई–मधेस विद्यार्थी फ्रन्ट का वार्षिकोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण

 

काठमाण्डू, साउन १९ |

तराई–मधेस विद्यार्थी फ्रन्ट अपना आठवां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है । शुक्रबार साउन २१ गते स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न जिलों में मनाये जाने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण होने की बात फ्रन्ट के अध्यक्ष मनिष कुमार मिश्र ने जानकारी दी ।

manish-mishra-2

अध्यक्ष मिश्र ने कहा निरन्तर रुप से मनाते आ रहें उक्त कार्य क्रम इस बार जिलों में भी विभिन्न कार्यक्रम के साथ मनाया जाएगा । जिसके लिए केन्द्र से सरकुलर जारी करने की बात करते हुए उन्होंने बतायाकि जिला स्तर पर अनाथ बालबालीका, वृद्धवृद्धा को फलफूल वितरण, बाढपीडित को राहत स्वरुप विभिन्न आवश्यक सामाग्री का दान किया जाएगा तथा रक्तदान आदि के कार्यक्रम किये जाएंगे । कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है ।

यह भी पढें   महासभा में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री की टीम में १० से ११ सदस्य होंगे

केन्द्र में वर्तमान राजनीतिक अवस्था एवम् मधेस की राजनीति का सवाल विषय पर अन्तरक्रिया कार्यक्रम करने की बात मिश्र ने बताई । उन्होंने कार्यक्रम में तमलोपा के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर आदि विभिन्न मधेसवादी दल के शीर्ष नेता कार्यकतार्ओं आदि वुद्धिजीवि के उपस्थित होने की बात भी बताई ।

कार्यक्रम बिजुलीबजार स्थित तमलोपा के प्रांगण मधेसी शहीद मेमोरियल हाल में किया जाएगा ।

bidyarthi front

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com