Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर चली गोली

 

मुंबई:

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोली चलने की खबर आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 2 हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है. घटना सुबह 4.55 बजे घटी है. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. जिस समय यह घटना हुई उस समय सलमान खान घर पर ही थे.

सूत्रों के अनुसार 2-3 राउंड फायरिंग हुई है. मुंबई क्राइम ब्रांच और ATS की टीम मौके पर पहुंच रही है. सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन राउंड फायरिंग की गई है. बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और और भाग गए. इस घटना में फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है. कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. एक टेलिवजन इंटरव्यू में उसने खुलेआम कहा था कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है. उसने अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी हमला किया था और कहा था कि सलमान खान के साथ उनके करीबी संबंधों के कारण हमला किया गया था. लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा की समीक्षा की थी.

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की ओर से कोई तुच्छ टिप्पणी नहीं हुई है –सस्मित पोखरेल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com