Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री की ओर से कोई तुच्छ टिप्पणी नहीं हुई है –सस्मित पोखरेल

 

काठमांडू आश्विन १९ – सरकार के प्रवक्ता तथा शिक्षा तथा खेलकूद मंत्री सस्मित पोखरेल ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से कोई तुच्छ टिप्पणी नहीं हुई है । सोमवार मंत्रिपरिषद् की बैठक समाप्त होने के बाद निर्णय सार्वजनिक करने के क्रम में पत्रकारों ने पूछा कि ‘प्रधानमंत्री द्वारा तुच्छ टिप्पणी किया जा सकता है ? इस प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “तुच्छ टिप्पणी कुछ किया ही नहीं गया है । ये तो उन्होंने उस विषय पर बात की है, जो उन्होंने महानगरपालिका में रहते हुए बनवाया था ।”
उन्होंने प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह (बालेन) द्वारा रविवार को नेपाली कांग्रेस के १५वें महाधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर फेसबुक पर लिखे गए स्टेटस का बचाव किया । रविवार को प्रधानमंत्री शाह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था –“अच्छा हुआ खुलामंच को अच्छी तरह बनाया गया, नई पार्टी ने कार्यक्रम करके आलोचना करने का मौका पा लिया !” प्रधानमंत्री के इस स्टेटस की कई लोगों ने ‘तुच्छ टिप्पणी’ कहकर आलोचना की थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com