Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विपन्न और गरीबों का इलाज काठमान्डू महानगरपालिका द्वारा निःशुल्क होगा : बालेन

 

काठमांडू.28 अप्रैल

काठमांडू महानगर पालिका के मेयर बालेन शाह ने कहा है कि काठमांडू महानगर पालिका गरीबों और असहायों का इलाज करवाएगी। उन्होंने कहा कि यदि वह संबंधित वार्ड की अनुशंसा लेकर आएंगे तो उनका इलाज नि:शुल्क किया जायेगा.
आज सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने कहा है- ‘नेपाल की नगर पालिका चाहे कोई भी हो, दिव्यांग और गरीब नागरिक मरीजों को अपनी नगर पालिका से सिफारिश लेकर काठमांडू महानगर आना चाहिए. हमारे पास 43 अस्पतालों में 323 बिस्तर हैं। मरीज की जरूरत के मुताबिक मुफ्त इलाज होगा। ‘
इसके अलावा,मेयर शाह ने यह भी अनुरोध किया है कि यदि आपको मुफ्त इलाज के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो काठमांडू महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *