कोलम्बिया में ७.४ तीव्रता की शक्तिशाली भूकम्प…अबतक १३२ लोगों की मृत्यु,
काठमांडू, सावन २६ – कोलम्बिया के पश्चिमी क्षेत्र में आए ७.४ तीव्रता की शक्तिशाली भूकम्प में अब तक १३२ लोगों की मृत्यु हो चुकी है और ५७० से ज्यादा लोग घायल हैं । आशंका की जा रही है कि कोलम्बिया के काली के साथ ही अन्य प्रमुख शहरों में भवनों के गिरने से बहुत से लोग उसमें फंसे हुए है ।
घटना होने के साथ ही नव निर्वाचित राष्ट्रपति अबेलार्डो डि ला एस्प्रियाला ने देश में राष्ट्रीय संकटकाल की घोषणा की है । उन्होंने बताया कि बचाव तथा राहत कार्य का नेतृत्व वें स्वयं संभालेंगे ।
भूकम्प के कारण एक हजार ५७५ से ज्यादा घरों को क्षति पहुँची है । इनमें से ३७ घर पूर्ण रूप में ध्वस्त हो गए हैं । ६१ वटा भवन गिरे हैं । १८ स्वास्थ्य केन्द्र और ५२ विद्यालयों में क्षति पहुँची है । संरचनात्मक क्षति का मूल्यांकन करने के लिए काली, परेरा, मनिजालेस, किब्डो, आर्मेनिया और कार्टागो के साथ ही अन्य ६ विमानस्थल में उड़ान सेवा पूर्ण रूप से स्थगित कर दिया गया है ।

