Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर आने वाले हैं नेपाल

 

काठमांडू, सावन २५ – भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर अगस्त के अंतिम सप्ताह में नेपाल आने वाले हैं । वे प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए निमंत्रण देने के लिए नेपाल आने वाले हैं ।
विदेश मंत्रालय के उच्च स्रोत अनुसार “यदि इस बीच में किसी तरह की कोई घटना नहीं होती है तो इसी अगस्त महीने के संतिम सप्ताह में भारतीय विदेशमंत्री एस जयशंकर नेपाल का दौरा करेंगे । प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह को १८वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का निमंत्रण देने के वो नेपाल आ रहे हैं । १८वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सितंबर १२–१३, २०२६ को भारत की नई दिल्ली में होने जा रही है ।
भारत ने इससे पहले भी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में नेपाल के प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया था । भारत के निमन्त्रण पर तत्कालीन प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने २०७३ आश्विन में भारत में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया था ।
ब्रिक्स में ब्राजील, चीन, इजिप्ट, इथोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, साउदी अरेबिया, दक्षिण अफ्रिका और युनाइटेड अरब अमिरात सदस्य हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com