Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या प्रधानमंत्री बालेन भारत का दौरा करेंगे

 

काठमांडू, सावन २५ – प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह (बालेन) ने कहा है कि वे समय मिलाकर भारत का दौरा करेंगे । उनके इतना मात्र कहने से अब प्रश्न उठने लगा है कि क्या प्रधानमंत्री बालेन भारत का दौरा करेंगे ? सोमवार सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में पहली बार पटक भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव को शाह ने अपने भारत दौरे की जानकारी दी । आज प्रधानमंत्री बालेन ने भारतीय राजदूत श्रीवास्तव से मुलाकात की । इस मुलाकात के ही क्रम में राजदूत श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री शाह को भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश के साथ ही भारत यात्रा के लिए निमंत्रण हस्तान्तरण किया ।
वैसे चैत में जब बालेन ने नेपाल के प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला उसके तुरंत बाद ही भारतीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुभकामना सन्देश सहित भारत दौरा के लिए निमंत्रण भेजा था । लेकिन राजदूत श्रीवास्तव को हस्तान्तरण करने का अवसर नहीं मिला था । इसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण को लेकर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिश्री नेपाल आने वाले थे लेकिन प्रधानमंत्री शाह द्वारा मिलने का समय नहीं दे पाने के कारण यह भ्रमण स्थगित कर दी गई । लेकिन जब राजदूत ने सोमवार को यह अवसर पाया तो वो संदेश और निमंत्रण औपचारिक रुप से हस्तान्तरण किया । इस मुलाकात में शामिल प्रधानमंत्री सचिवालय के एक सदस्य के अनुसार राजदूत श्रीवास्तव ने मोदी के संदेश के साथ ही निमन्त्रण हस्तान्तरण किया । प्रधानमंत्री शाह को भारत यात्रा करने का आग्रह भी किया । इसके जवाब में प्रधानमंत्री शाह के कथन को उद्धृत करते उस सदस्य ने कहा कि, ‘निमंत्रण के लिए धन्यवाद, मैं समय मिलाकर बहुत जल्द भारत का दौरा करुँगा ।’
इससे पहले प्रधानमंत्री बालेन ने राजदूतों के साथ सामूहिक भेटघाट की थी । उन्होंने कहा था कि वे किसी से भी अलग अलग नहीं मिलेंगे । लेकिन आज शाह ने अपने प्रधानमंत्री बनने के साढ़े चार महीने बाद पहली पटक बार एक ही दिन में भारतीय और चीनी राजदूतों से मुलाकात की है ।
वैसे बाहर यह हल्ला थी कि प्रधानमंत्री बालेन अकेले ही राजदूतों से मुलाकात की है लेकिन उनके साथ कुछ लोग इस मुलाकात में शामिल थे । शाह के साथ उनके प्रमुख स्वकीय सचिव सुवास शर्मा और आईटी सलाहकार विवेक मिश्र तथा परराष्ट्र मंत्रालय के भारत डेस्क के प्रमुख सह सचिव सहित दो लोग थे । प्रधानमंत्री बालेन भारत की यात्रा कब और कैसे करेंगे ? यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com