Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमरीकी में पेंटागन का कहना है कि इस्लामिक स्टेट के मुखिया हाफ़िज़ सईद खान की मौत हो गई है

 

१३,अगस्त |

अमरीकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन का कहना है कि पिछले महीने एक ड्रोन हमले में अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान में चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के मुखिया हाफ़िज़ सईद खान की मौत हो गई है.

photo from BBC

हाफ़िज़ सईद खान आईएस से जुड़ने से पहले तालिबान का हिस्सा थे और अफ़ग़ानिस्तान में कई ख़तरनाक हमलों में शामिल रहे हैं.

पेंटागन के प्रवक्ता गॉर्डन ट्राउब्रिज ने कहा कि सईद खान की हवाई हमले में मौत हो गई है.

यह भी पढें   बैंकक के पब में लगी आग, २७ की मृत्यु, ६३ लोग घायल
ड्रोन

इससे पहले भी हाफ़िज़ सईद की मौत की ख़बरें आ चुकी हैं.

पाकिस्तान में अफ़गानिस्तान के राजदूत ने कहा है कि नानगरहार प्रांत में आईएस के एक अन्य कमांडर की मौत हुई है.

लेकिन इस्लामिक स्टेट ने कहा है कि सईद ज़िंदा है और हमले में आईएस के एक अन्य वरिष्ठ नेता की मौत हुई है.

शुक्रवार को अमरीका ने दावा किया था कि 26 जुलाई को अचिन ज़िले में हाफ़िज़ सईद खान की मौत हो गई है.

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – सेमिफाइनल अर्जेंटीना और इंग्लैंड बीच

राजधानी काबुल में आईएस ने इस ड्रोन हमले से तीन दिन पहले शिया मुस्लिमों की रैली पर हमले किए थे जिसमें 80 लोगों की मौत हो गई थी.

माना जा रहा है कि एक ही ड्रोन हमले में आईएस के 30 लड़ाकों की मौत हो गई है जिसमें एक वरिष्ठ सदस्य माल्वी आब्दुर्रहीम मुस्लिमदोस्त भी शामिल हैं.

पाकिस्तान तालिबान छोड़कर आईएस में शामिल हुए शहीदुल्लाह शाहिद भी मरने वालों में हो सकते हैं.

यह भी पढें   भारतीय विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनु महावर आज नेपाल दौरे पर

इतने लड़ाकों को खोना आईएस के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है.

अफ़ग़ानिस्तान के नानगरहार में आईएस सबसे ज़्यादा सक्रिय है. साभार – बीबीसी हिन्दी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.